गावस्कर, कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने की इमरान के इलाज की अपील

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पूर्व कप्तान इमरान खान के बेहतर इलाज की अपील की है। इस पहल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल ने की। पूर्व कप्तानों ने इमरान खान के स्वास्थ्य की स्वतंत्र जांच की मांग की है और परिवार से साप्ताहिक मुलाकातों की व्यवस्था करने की बात कही है।

गावस्कर, कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने की इमरान के इलाज की अपील

नई दिल्ली, एजेंसी। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर, कपिल देव और दिलीप वेंगसरकर समेत 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नाम पत्र जारी किया है। सोशल मीडिया पर जारी पत्र में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेहतर इलाज की अपील की है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल ने इस पहल की शुरुआत की है, जिसमें 73 वर्षीय पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान के साथ मानवीय व्यवहार की मांग उठाई गई है। पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार से वहां के उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर गठित चिकित्सा बोर्ड को इमरान खान के निजी चिकित्सकों के साथ मिलकर उनके स्वास्थ्य की स्वतंत्र जांच पूरी करने देने का आग्रह किया है।

उन्होंने खास तौर पर उनकी दाईं आंख की रोशनी कम होने की खबरों पर चिंता जताई है। इसके अलावा परिवार से साप्ताहिक मुलाकात की व्यवस्था भी बिना किसी रुकावट लागू करने की मांग रखी गई है।पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में एलन बॉर्डर, माइकल एथर्टन, माइकल ब्रेयरली, इयान चैपल, ग्रेग चैपल, बेलिंडा क्लार्क, एलेस्टेयर कुक, एडम गिलक्रिस्ट, डेविड गावर, किम ह्यूज, नासिर हुसैन, क्लाइव लॉयड, अर्जुन रणतुंगा, एंड्रयू स्ट्रॉस, स्टीफन वॉ और जॉन राइट भी शामिल हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़गावस्कर, कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने की इमरान के इलाज की अपील