भ्रष्टाचार मामला: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लूला पर भ्रष्टाचार के आरोप साबित, हुई 10 साल की सजा
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनेशियो लूला डी सिल्वा को भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग के मामले में दोषी पाये जाने के बाद लगभग 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। 71 वषीर्य लूला को यह सजा सरकारी तेल...

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनेशियो लूला डी सिल्वा को भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग के मामले में दोषी पाये जाने के बाद लगभग 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। 71 वषीर्य लूला को यह सजा सरकारी तेल कंपनी पेट्रोब्रास में भारी गबन और घूस लेने के दोषी पाये जाने के बाद सुनाई गई है। भ्रष्टाचार के चार और मामले में जांच का सामना कर रहे लूला सजा के खिलाफ अपील कर जेल से बाहर रह सकते हैं।
करीब सात साल पहले कुर्सी से हटे लूला को उनके सामाजिक और आर्थिक सुधारों के लिए पूरी दुनिया ने प्रशंसा की थी। पूर्व राष्ट्रपति लूला को साओ पाउलो में एक अपार्टमेंट की खरीद और उसकी संरचना में फेरबदल करने और संपत्तियों की घोषणा में अनियमितता का दोषी पाया गया है।
वामपंथी राजनेता लूला 2003 से 2010 तक ब्राजील के राष्ट्रपति रह चुके हैं। लूला की कानूनी टीम ने एक बयान में कहा,' वह निदोर्ष है और वे इस सजा के खिलाफं अपील करेंगे। पिछले तीन वर्षों से लूला को राजीनितक उद्देश्य से फंसाया जा रहा है। ऐसी कोई पयार्प्त सबूत नहीं है जिससे वह दोषी साबित होता हो।'
कोर्ट के इस फैसले से अब लूला का राजनीतिक कैरियर खत्म होने की संभावना है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें धरती का सबसे लोकप्रिय राजनेता बताया था। इस हाई प्रोफाइल भ्रष्टाचार के मामले ने तीन वर्षों से ब्राजील में खलबली मचा रखा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।