ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशUAE: फोर्ब्स ने सूची में 100 भारतीय मूल के व्यापारियों का नाम किया शामिल

UAE: फोर्ब्स ने सूची में 100 भारतीय मूल के व्यापारियों का नाम किया शामिल

फोर्ब्स मिडिल ईस्ट ने यूएई आधारित 100 भारतीय मूल के व्यापारियों को अरब में अपनी सफलता के लिए नामांकित किया। इन व्यापारियों के कुल संपत्ति 26.4 बिलियन डॉलर आंकी गई है। इन्हें फोर्ब्स की 'टॉप 100...

UAE: फोर्ब्स ने सूची में 100 भारतीय मूल के व्यापारियों का नाम किया शामिल
एजेंसी,दुबईWed, 16 May 2018 01:31 PM
ऐप पर पढ़ें

फोर्ब्स मिडिल ईस्ट ने यूएई आधारित 100 भारतीय मूल के व्यापारियों को अरब में अपनी सफलता के लिए नामांकित किया। इन व्यापारियों के कुल संपत्ति 26.4 बिलियन डॉलर आंकी गई है। इन्हें फोर्ब्स की 'टॉप 100 इंडियन लीडर्स इन द अरब वर्ल्ड' सूची में जगह दी गई है।

प्रख्यात भौतिकशास्त्री ई सी जी सुदर्शन का 86 वर्ष की उम्र में निधन, 9 बार नोबेल के लिए हो चुके हैं नामित

इस सूची में लूलू ग्रुप इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर यूसुफ अली एम ए, 12 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ सबसे ऊपर हैं। इनके बाद बी आर शेट्टी 3.6 बिलियन डॉलर और रवि पिल्लई 3.5 बिलियन डॉलर की कुल आय के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

ये शीर्ष व्यापारी अब अरब के साथ भारत में बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं। यूएई में भारतीय एंबेसडर नवदीप सिंह सूरी ने कहा, ये लोग दोनों देशों के बीच पुल का कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही ये भारत में स्वास्थ्य, रिटेल, निर्माण आदि क्षेत्रों में भी मदद कर रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीकाः हिंदू-मुस्लिम एकता के चेहरे गायक रमेश हसन का निधन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें