ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशजी-7 देशों के नेता रूस के साथ सहयोग पर दे रहे जोर

जी-7 देशों के नेता रूस के साथ सहयोग पर दे रहे जोर

जी-7 देशों के नेता 2014 में इस समूह से रूस को बाहर किये जाने के बाद उसके साथ सहयोग मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। हालांकि, उनका मानना है कि मास्को को इसमें फिर से शामिल करना अभी जल्दबाजी होगी।...

जी-7 देशों के नेता रूस के साथ सहयोग पर दे रहे जोर
एएफपी,बिआरित्जSun, 25 Aug 2019 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

जी-7 देशों के नेता 2014 में इस समूह से रूस को बाहर किये जाने के बाद उसके साथ सहयोग मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। हालांकि, उनका मानना है कि मास्को को इसमें फिर से शामिल करना अभी जल्दबाजी होगी। कूटनीतिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक कूटनीतिक सूत्र ने कहा, ''जी-7 देशों के नेता मौजूदा संकट पर रूस के साथ सहयोग के पक्ष में हैं...लेकिन उसे फिर से इस समूह में शामिल करना अभी जल्दबाजी होगी।

गौरतलब है कि यूक्रेन के काला सागर प्रायद्वीप क्रीमिया पर कब्जा करने के बाद 2014 में रूस को जी-आठ से बाहर कर दिया गया था। रूस के इस अतिक्रमण को अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने कभी मान्यता नहीं दी। जी-7 देशों के समूह में अब ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका हैं। यह दुनिया की सात सर्वाधिक विकसित अर्थव्यवस्थाओं (देशों) का समूह है।

UAE में मोदी को मिले सर्वोच्च सम्मान से बौखलाया पाकिस्तान, जानें कैसे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस की वापसी की संभावना को बल प्रदान किया है। वह 2020 के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। ट्रंप ने अगले साल के जी-7 शिखर सम्मेलन में रूस को आमंत्रित किये जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''यह मैं नहीं जानता। लेकिन यह निश्चित तौर पर संभव है।"

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें