टाइमलाइन :: जानिए पूरी कहानी
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक विमान को बुधवार को सऊदी अरब में आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा। आरोप है कि विमान के सह-पायलट ने दूसरे पायलट पर विमान को द

क्या-क्या हुआ भारतीय समयानुसार सुबह 8:35 बजे : फ्लाइट एफजेड1703 ने दुबई से उड़ान भरी थी।10:51 बजे: इस दौरान विमान करीब 34,000 फीट की ऊंचाई पर था। इसके सिर्फ 34 सेकंड बाद विमान की ऊंचाई घटकर 17,000 फीट से भी कम रह गई।11:01 बजे: विमान ने सामान्य आपातकालीन संकेत भेजा।11:08 बजे :विमान से ऐसा कोड भेजा गया, जो अपहरण की स्थिति बताता है। फिर इजरायली सेना ने लड़ाकू विमान रवाना किए।11:15 बजे : कॉकपिट में मौजूद पायलटों के बीच झड़प की आवाजें बाहर आने लगी। इसके बाद क्रू सदस्य और यात्री वहां पहुंचे। उन्होंने सह-पायलट को काबू किया।12:15 बजे: इजरायली लड़ाकू विमान की निगरानी में सऊदी अरब के तबुक में विमान सुरक्षित रूप से उतारा।
दोनों पायलटों को अस्पताल ले जाया गया।शाम 7:19 बजे: तबुक में यात्रियों को चिकित्सा सहायता दिए जाने के बाद एक नया विमान यात्रियों को लेने के लिए रवाना हुआ। इस विमान का उद्देश्य फ्लाईदुबई के यात्रियों को उनके मूल गंतव्य तेल अवीव तक पहुंचाना था।


