दुबईफ्लाई विमान में झड़प::उड़ान भरने के ढाई घंटे बाद विमान में हुआ खूनी खेल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फ्लाई दुबई के विमान ने भरी थी उड़ान तेल

दुबईफ्लाई विमान में झड़प::उड़ान भरने के ढाई घंटे बाद विमान में हुआ खूनी खेल

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फ्लाई दुबई के विमान ने भरी थी उड़ान तेल अवीव, एजेंसी। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफजेड 1073 में बुधवार को सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन उड़ान भरने के ठीक ढाई घंटे बाद आसमान में जो हुआ, उसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया। कॉकपिट के भीतर अचानक सह-पायलट ने अपने ही कैप्टन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया और प्लेन को क्रैश कराने की कोशिश की। घटना के बाद विमान कुछ ही सेकेंड में 17 हजार फीट नीचे गिर गया, जिससे प्लेन में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे के बाद अबतक ये जानकारी सामने आई है。

विमान में क्या हुआ?

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में कॉकपिट के भीतर एक पायलट ने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला कर दिया। विमान को क्रैश कराने की कोशिश की। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे की तरफ डायवर्ट करके आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। हमलावर को सऊदी अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। फ्लाईदुबई ने यात्रियों को सुरक्षित तेल अवीव पहुंचाने के लिए दो राहत विमान तबुक भेजे, जिससे यात्री शाम तक तेल अवीव पहुंच गए।

उड़ने के ढाई घंटे बाद वारदात

यह विमान दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से स्थानीय समय अनुसार बुधवार की सुबह 07:05(भारतीय समय के अनुसार सुबह 8.35 बजे) पर तेल अवीव के बेन-गुरियन हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ था। इस विमान में 174 लोग सवार थे। उड़ान भरने के लगभग ढाई घंटे बाद सऊदी अरब के ऊपर विमान तेजी से नीचे की ओर गिरा। विमान 17000 फीट से अधिक नीचे आ गया। कुछ ही मिनट के बाद प्लेन ने इमरजेंसी कोड स्क्वैक7700 का सिग्नल भेजा और फिर इसे बदलकर स्क्वैक7500 कर दिया। विमानन भाषा में इस कोड का अर्थ हाईजैकिंग होता है।

विमान की टाइमलाइन(भारतीय समय के अनुसार)

सुबह 8.35 बजे: दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ा

सुबह 11:01 बजे: इजरायल-जॉर्डन बॉर्डर के पास, तेल अवीव से मुड़ने से पहले विमान ने जनरल इमरजेंसी घोषित किया।

सुबह 11.08 बजे: हाईजैकिंग अलर्ट घोषित किया गया।

11:15 बजे : कॉकपिट में मौजूद पायलटों के बीच झड़प की आवाजें बाहर आने लगी। इसके बाद क्रू सदस्य और यात्री वहां पहुंचे। उन्होंने सह-पायलट को काबू किया।

12:15 बजे: इजरायली लड़ाकू विमानों ने फ्लाई दुबई के विमान को निगरानी में लिया।

दोपहर 12.28 बजे:सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर उतरी, घायल पायलट को अस्पताल ले जाया गया।

हमलावर सह पायलट को ऐसे काबू किया गया

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे। इजरायली यात्री यानिव हायून और क्रू मेंबर्स कॉकपिट में घुसे। यानिव हायून ने हमलावर गले से पकड़कर काबू में लिया और उसे कॉकपिट से बाहर खींचा। अन्य यात्रियों की मदद से उसे बांध दिया। उन्होंने कहा कि अंदर, हमलावर विमान को बेकार करने के लिए इंस्ट्रूमेंट्स को नष्ट करने की कोशिश कर रहा था। घायल पायलट की पहचान भारतीय नागरिक कैप्टन स्मित मच्छार के रूप में हुई है। हमले के बाद उन्हें तबुक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है।

टीवी शो देखकर विमान को संभालना सीखा

यानिव हयून ने प्लेन के कंट्रोल्स को सीधा करने में मदद की, जिसके बाद क्रू के अन्य पायलटों ने कमान संभाल ली। यानिव ने बताया कि वे एयर क्रैश इन्वेस्टिगेशन टीवी शो देखते थे, जिससे उन्हें विमान को संभालने में मदद मिली।

सामान्य प्रश्न

✦एफजेड 1073 उड़ान कब रवाना हुई?−
यह विमान दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से स्थानीय समय अनुसार बुधवार की सुबह 07:05 पर तेल अवीव के बेन-गुरियन हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़दुबईफ्लाई विमान में झड़प::उड़ान भरने के ढाई घंटे बाद विमान में हुआ खूनी खेल