कुछ देर के लिए लगा, हम मरने वाले हैं

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दुबई से तेल अविव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में सह-पायलट द्वारा अन्य पायलट पर चाकू से हमला कर देने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। विमान को सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। कई यात्रियों ने भयावह स्थिति का सामना किया और चिल्लाने की आवाज़ें सुनीं।

कुछ देर के लिए लगा, हम मरने वाले हैं

कुछ देर के लिए लगा, हम मरने वाले हैं, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में उस वक्त यात्रियों की सांसें थम गईं, जब हवा में ही दोनों पायलटों के बीच कथित तौर पर हिंसक झड़प शुरू हो गई। सह- पायलट द्वार अन्य पायलट पर चाकू से हमला किए जाने और विमान के अचानक तेजी से नीचे आने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आखिरकार विमान को इजरायल ले जाने के बजाय सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। यात्री मिरियम शिरा ओहायोन की मां यास्मीन अबुकासिस ने बताया कि उनकी बेटी ने सऊदी अरब से उन्हें कॉल किया।

उसने कहा कि उन्होंने चिल्लाने की आवाज सुनी। एक अन्य यात्री कॉकपिट में गई और वहा बहुत सारा खून देखा। वह चिल्लाने लगी मदद के लिए आओ और कुछ लोग अंदर गए और उस व्यक्ति को पकड़ लिया। इस दौरान विमान बहुत तेजी से नीचे जाने लगा। लोगों को लगा कि वो मरने वाले हैं। यह बहुत डरावना था।अन्य यात्री इदो जोहर के पिता मीर जोहर ने बताया कि उनके बेटे ने उन्हें मैसेज से बताया था कि वह ठीक है, लेकिन उनके पास और कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि आसमान में क्या हुआ। उसने हमें बताया कि सब ठीक है, उसने मुझे ज्यादा कुछ नहीं बताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़कुछ देर के लिए लगा, हम मरने वाले हैं