नेपाल: मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नेपाल के पोखरा में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पांच भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस ने 1,800 शीशियां और 1,800 कैप्सूल मादक पदार्थों के अलावा एक कार और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है।

नेपाल: मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

काठमांडू, एजेंसी। नेपाल के पोखरा शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पांच भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।नेपाल पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने रविवार को पांच भारतीय नागरिकों को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वे उत्तर प्रदेश के पंजीकरण संख्या वाली अपनी कार में मादक पदार्थ लेकर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार भारतीय नागरिकों की पहचान विकास कुमार, बरजली पासवान, अभय कुमार मिश्रा, प्रीतम कुमार और अभिषेक कुमार पासवान के रूप में हुई है। ये सभी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से ब्यूप्रेनोर्फिन, डायजेपाम और फेनेर्गन की लगभग 1,800 शीशियां, ट्रामाडोल के 1,800 कैप्सूल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके अलावा एक कार भी जब्त की गई। मामले की जांच जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।