एक साल के बीमार बच्चे को इच्छामृत्यु

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नीदरलैंड में एक साल से कम उम्र के बच्चे को इच्छामृत्यु दी गई है, यह 2024 में नए नियम लागू होने का पहला मामला है। बच्चे को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसमें मस्तिष्क में नुकसान और अन्य जटिलताएं शामिल थीं। माता-पिता और डॉक्टर ने उसकी स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया।

एक साल के बीमार बच्चे को इच्छामृत्यु

एम्स्टर्डम। नीदरलैंड में एक साल से कम उम्र के बच्चे को इच्छामृत्यु दी गई। यह 2024 में बने नए नियम के बाद ऐसा पहला मामला है। बच्चे का जन्म 26 सप्ताह में हुआ था और उसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं। उसे मस्तिष्क में गंभीर क्षति, कई संक्रमण, सेप्सिस, गंभीर मिर्गी और सेरेब्रल पाल्सी थी। उसे सांस लेने और निगलने में भी परेशानी होती थी। कई इलाज और अन्य प्रयासों के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। माता-पिता और डॉक्टर का मानना था कि बच्चा लगातार गंभीर पीड़ा में था। इसके बाद माता-पिता ने डॉक्टर से इच्छामृत्यु की मांग की। समिति ने डॉक्टर की प्रक्रिया को उचित सावधानी के साथ किया गया बताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़एक साल के बीमार बच्चे को इच्छामृत्यु