दो मंजिला मकान में आग लगने से लाखों की क्षति
नेपाल के रौतहट में दुधिअवा गांव में एक शॉर्ट सर्किट के चलते एक दो मंजिला लकड़ी का घर आग में जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन संपत्ति की लागत 19 लाख 13 हजार रुपये आंकी गई। आग का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

बैरगनिया। नेपाल के रौतहट स्थित फतुवा विजयपुर नगरपालिका 10 दुधिअवा गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक दो मंजिला लकड़ी के घर में आग लगने से करीब 20 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दीपेंद्र खरेल के घर में सुबह 7:45 बजे हुई अगलगी की घटना को नियंत्रित करने में एक घण्टे से अधिक समय लग गई। डीएसपी बसंत गौतम ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दुधिअवा पुलिस चौकी, इलाका पुलिस कार्यालय लक्ष्मीनिया विजयपुर और सशस्त्र पुलिस बेस विजयपुर लक्ष्मीनिया की संयुक्त टीम स्थानीय निवासियों के साथ आग बुझाने में जुट थी, तभी दमकल भी कोल्हबी नगरपालिका से पहुंची।
घर में रखे दो लाख रुपये नकद सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। इसकी अनुमानित कीमत 19 लाख 13 हजार रुपये आंकी गयी है। डीएसपी ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट पता चला है। लेकिन वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।


