फीफा विश्व कप पैकेज...ट्रंप थमाएंगे विश्व कप ट्रॉफी !
फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ट्रॉफी प्रस्तुति समारोह का हिस्सा बनने की अनुमति मिल गई है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप खिलाड़ियों के साथ मंच पर रहेंगे। यह फैसला क्लब विश्व कप के दौरान उनकी उपस्थिति के बाद लिया गया। फीफा ने इस फैसले पर कोई आपत्ति नहीं जताई है।

न्यूयॉर्क, एजेंसी। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में फुटबॉल से ज्यादा चर्चा ट्रॉफी प्रस्तुति समारोह की हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को विश्व कप विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी सौंपने की अनुमति मिल गई है। इतना ही नहीं, उन्हें ट्रॉफी उठाने के दौरान खिलाड़ियों के साथ मंच पर रहने की भी छूट दी जा सकती है। यह फैसला क्लब विश्व कप के दौरान ट्रंप की मौजूदगी के बाद सामने आया है। क्लब विश्व कप फाइनल में ट्रंप ने चेल्सी के कप्तान रीस जेम्स को ट्रॉफी सौंपी थी और ट्रॉफी लिफ्ट के दौरान मंच पर ही खड़े रहे थे। उस समय चेल्सी के स्टार खिलाड़ी कोल पामर के चेहरे पर हैरानी साफ दिखाई दी थी, जबकि फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो पहले उन्हें मंच से हटाने की कोशिश करते दिखे, लेकिन बाद में वहीं रुकने का इशारा किया था。
ट्रॉफी प्रस्तुति समारोह में ट्रंप की भूमिका
फीफा के पारंपरिक प्रोटोकॉल के अनुसार विश्व कप ट्रॉफी आमतौर पर मंच पर रखी जाती है और विजेता टीम उसे उठाकर समारोह पूरा करती है। हालांकि इस बार मेजबान देश अमेरिका के राष्ट्रपति होने के कारण ट्रंप को विशेष भूमिका देने पर सहमति बनी है। रिपोर्ट के अनुसार फीफा को ट्रंप के विजेता कप्तान को ट्रॉफी देने पर कोई आपत्ति नहीं है। समारोह में सह-मेजबान देशों कनाडा और मेक्सिको के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किए जाने की संभावना है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


