फीफा : फाइनल के हाफटाइम शो में मैडोना, शकीरा, बीबर बिखेरेंगे जलवा
फीफा डायरी फाइनल के हाफटाइम शो में मैडोना, शकीरा, बीबर बिखेरेंगे जलवा

फीफा डायरी फाइनल के हाफटाइम शो में मैडोना, शकीरा, बीबर बिखेरेंगे जलवा
हाफटाइम शो की घोषणा
न्यूयॉर्क। मशहूर गायक जस्टिन बीबर, मैडोना, शकीरा और बीटीएस जैसे स्टार विश्व कप फुटबॉल के फाइनल मुकाबले के हाफटाइम शो में प्रस्तुति देंगे। फीफा ने इसकी घोषणा की है। कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन द्वारा तैयार किया गया 11 मिनट का हाफटाइम कार्यक्रम 19 जुलाई को खिताबी मुकाबले के दौरान न्यूयार्क में आयोजित किया जाएगा। यह शो ‘फीफा ग्लोबल सिटिजन एजुकेशन फंड’ को समर्थन देगा, जो बच्चों को शिक्षा और फुटबॉल तक पहुंच दिलाने के लिए 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटा रहा है।
बीबर का बयान
बीबर ने बयान में कहा, फीफा विश्व कप जिस तरह पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ता है, वैसा कोई और आयोजन नहीं कर सकता। मैं इस हाफटाइम शो का हिस्सा बनकर आभारी हूं और यह जानकर और भी ज्यादा खुशी हो रही है कि इससे पहले से ही दुनिया भर के बच्चों को शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने में मदद मिल रही है।
मैक्सिको-इंग्लैंड मैच
न्यूयॉर्क। विश्व कप के राउंड-16 में इंग्लैंड और मैक्सिको के बीच मुकाबला अमेरिकी टीम के बिना खेला गया ऐसा विश्व कप मैच बन गया है, जिसे अमेरिका में सबसे अधिक दर्शकों ने देखा। रविवार रात मैक्सिको सिटी में औसतन 2.17 करोड़ (21.7 मिलियन) से अधिक दर्शकों ने प्रसारण देखा। इसने 2022 में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेले गए फाइनल का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिसे 1.67 करोड़ (16.7 मिलियन) दर्शकों ने देखा था।
रात सवा दस बजे से साढ़े दस बजे के बीच दर्शकों की संख्या 2.57 करोड़ (25.7 मिलियन) से अधिक पहुंच गई। इसके बावजूद अगले दिन खेला गया अमेरिका-बेल्जियम मुकाबला अब भी तीन करोड़ (30 मिलियन) दर्शकों के साथ सबसे अधिक देखा गया विश्व कप मैच बना हुआ है।


