अमेरिका में नौकरी से निकाले गए एफबीआई कर्मी अदालत पहुंचे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी जांचों में शामिल रहे नौ पूर्व एफबीआई कर्मचारियों ने नौकरी से निकाले जाने के खिलाफ वाशिंगटन की संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया है। एजेंटों, खुफिया विश्लेषकों और संचालन विशेषज्ञों का आरोप है कि उन्हें फरवरी में राजनीतिक बदले के तहत गैरकानूनी रूप से हटाया गया। वे अपनी नौकरियां वापस चाहते हैं।

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फ्लोरिडा स्थित संपत्ति में रखे गोपनीय दस्तावेजों की जांच में शामिल एफबीआई कर्मचारियों ने गुरुवार को मुकदमा दायर किया। इन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया था। अब वे अपनी नौकरी वापस चाहते हैं। उन्होंने नौकरी से निकाले जाने की कार्रवाई को गैरकानूनी बताया है। उनका कहना है कि यह कार्रवाई 'राजनीतिक बदले' के तहत की गई। इस मुकदमे से एफबीआई निदेशक काश पटेल के नेतृत्व में कर्मचारियों को बड़े पैमाने पर नौकरी से निकाले जाने के खिलाफ कानूनी चुनौतियां और बढ़ गई हैं। इन कर्मचारियों ने राष्ट्रपति ट्रंप से जुड़ी जांचों में हिस्सा लिया था या फिर उन्हें ट्रंप प्रशासन के हितों के खिलाफ माना गया था।यह
मुकदमा वाशिंगटन की संघीय अदालत में दायर किया गया है। इसमें नौ एजेंटों, खुफिया विश्लेषकों और संचालन से जुड़े विशेषज्ञ कर्मचारियों की ओर से पैरवी की गई है। इन सभी को फरवरी में नौकरी से निकाल दिया गया था। इससे पहले उन एजेंटों को भी हटाया गया था, जिन्होंने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन से हार के नतीजे पलटने की ट्रंप की कोशिशों की जांच की थी।

