खेल : फातिमा सना पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना
फातिमा सना पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना दुबई। भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा

फातिमा सना पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना दुबई। भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा को महिला एशिया कप के दौरान आउट करने के बाद ‘अपमानजनक इशारा’ करने पर पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार को भारत की पारी के दूसरे ओवर में हुई जब शेफाली को आउट करने के बाद फातिमा ने पवेलियन की ओर इशारा किया।फातिमा को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आचार संहिता के लेवल एक के नियम 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह नियम मैच के दौरान बल्लेबाज के आउट होने पर ऐसी भाषा, हरकत या इशारे करने से संबंधित है जो बल्लेबाज का अपमान करते हों या उसे आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उकसा सकते हों।
फातिमा के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक और जोड़ा गया है क्योंकि 24 महीने की अवधि में यह उनका दूसरा अपराध है। इससे एक साल में उनके डिमेरिट अंक की संख्या दो हो गई है।


