ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशपिता पाकिस्तान से, मां बांग्लादेशी, बेटे का नाम 'इंडिया'; नामकरण की अनोखी कहानी

पिता पाकिस्तान से, मां बांग्लादेशी, बेटे का नाम 'इंडिया'; नामकरण की अनोखी कहानी

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और मुंबई इंडियन के कोच रहे जॉन्टी रोड्स ने अपनी बेटी का नाम 'इंडिया' रखा था। उनकी पत्नी मेलेनी ने साल 2015 में मुंबई के सांता क्रूज अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था।

पिता पाकिस्तान से, मां बांग्लादेशी, बेटे का नाम 'इंडिया'; नामकरण की अनोखी कहानी
Nisarg Dixitलाइव हिन्दुस्तान,इस्लामाबादMon, 30 Jan 2023 10:56 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हम आपको नामकरण की एक अनोखी कहानी सुनाने जा रहे हैं, जिसके किरदारों को पहले जानना अहम है। इनमें एक पिता है, जो पाकिस्तान से है, एक बांग्लादेशी मां है। इस कपल ने अपने बेटे का नाम अब 'इंडिया' रखने का फैसला किया है। सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन इसकी वजह बड़ी मजेदार है। दोनों सोशल मीडिया पर यह कहानी साझा की है।

मशहूर नाशीद गायक उमर ईशा ने फेसबुक पर पत्नी और बेटे के साथ तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में बेटा दोनों के बीच में सोता नजर आ रहा है। उन्होंने लिखा, 'सभी नए पैरेंट्स के लिए चेतावनी और उनके लिए संवेदना, जिन्होंने हमारे जैसा काम किया। मैंने और मेरी बेगम ने अपने पहले बच्चे इब्राहिस को बचपन में हमारे बिस्तर में सोने देने की गलती कर दी। आप जानते हैं नए माता-पिता और सबकुछ।'

उन्होंने आगे बताया, 'तो अब इस बच्चा इस व्यवस्था का आदि हो गया और जब हम सो रहे होते हैं, तो अपना खुद का कमरा होने के बाद भी वह हमारे बीच में ही सोता मिलता है। अब जब मैं पाकिस्तानी मूल का हूं और मेरी पत्नी बांग्लादेशी मूल की, तो हमने इब्राहिम को नया नाम दिया है। अब हम उसे इंडिया बुलाते हैं, क्योंकि वह पाकिस्तानी और बांग्लादेशी माता-पिता के बीच में है।'

इस मशहूर क्रिकेटर की बेटी का नाम भी है इंडिया
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स ने अपनी बेटी का नाम 'इंडिया' रखा था। उनकी पत्नी मेलेनी ने साल 2015 में मुंबई के सांता क्रूज अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। एक अखबार से बातचीत में उन्होंने कहा था, 'मैंने यहा बहुत समय गुजारा है। मैं भारत की संस्कृति, विरासत और परंपरा के मिश्रण को पसंद करता है। यह बहुत ही आध्यात्मिक देश है और आगे की सोच रखने वाला देश है। मुझे यह कॉम्बिनेशन पसंद है।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें