फेसबुक जल्द ही आपको कमाई का मौका देगा, जानें कैसे
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक अब आपको अपने पसंदीदा ग्रुप पर जाने के लिए पैसे लेगा। फेसबुक के इस फीचर से कई ग्रुप को पैसा कमाने को मौका मिलेगा। फेसबुक पर सक्रिय ग्रुप में शामिल होने या ग्रुप के कंटेंट...
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक अब आपको अपने पसंदीदा ग्रुप पर जाने के लिए पैसे लेगा। फेसबुक के इस फीचर से कई ग्रुप को पैसा कमाने को मौका मिलेगा।
फेसबुक पर सक्रिय ग्रुप में शामिल होने या ग्रुप के कंटेंट को एक्सेस करने के लिए महीने के 340 रुपये से लेकर 2,050 रुपये देने होंगे।
शुरुआत में फेसबुक सदस्यता फीस सिर्फ खाना बनाने और घरों को साफ करने वाले ग्रुप के लिए ही होगा। यहां आपको साफ तौर पर बता दें कि यह शुल्क आपके लिए नहीं, बल्कि फेसबुक ग्रुप के लिए है।
उदाहरण के तौर पर फेसबुक पर कोई ग्रुप है जो काफी मशहूर है और आप उस ग्रुप में कुछ पोस्ट करना चाहते हैं या फिर उस ग्रुप का सदस्य बनना चाहते हैं तो आपको पैसे देने होंगे।
फेसबुक ने कहा है कि इस कदम से ब्लॉगर और फेसबुक पर ग्रुप चलाने वालों की अच्छी कमाई होगी।
फेसबुक ने अपने ब्लॉग में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कई सर्वे के बाद हमें पता चला कि जो लोग फेसबुक पर बड़े ग्रुप चला रहे हैं वे पैसे भी कमाना चाहते हैं।
ट्रंप ने बदली विवादित प्रवासी नीति, अब मां-बाप से अलग नहीं होंगे बच्चे
ट्रेड वारः भारत ने US को दिया जवाब, 29 उत्पादों पर बढ़ाया आयात शुल्क