ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशFacebook ने न्यूजीलैंड गोलीबारी की साढ़े 10 लाख वीडियो क्लिप्स हटाई

Facebook ने न्यूजीलैंड गोलीबारी की साढ़े 10 लाख वीडियो क्लिप्स हटाई

फेसबुक ने न्यूजीलैंड  के क्राइस्टचर्च की  मस्जिदों पर हुई गोलीबारी की घटना के 24 घंटे के अंदर करीब साढ़े दस लाख ऐसी वीडियो क्लिप्स हटा दी हैं जिनमें हमलावर लोगों पर गोलीबारी करते हुए नजर आ...

Facebook ने न्यूजीलैंड गोलीबारी की साढ़े 10 लाख वीडियो क्लिप्स हटाई
एजेंसी,मॉस्कोSun, 17 Mar 2019 05:03 PM
ऐप पर पढ़ें

फेसबुक ने न्यूजीलैंड  के क्राइस्टचर्च की  मस्जिदों पर हुई गोलीबारी की घटना के 24 घंटे के अंदर करीब साढ़े दस लाख ऐसी वीडियो क्लिप्स हटा दी हैं जिनमें हमलावर लोगों पर गोलीबारी करते हुए नजर आ रहा है। हमलावार एक मस्जिद पर हमले के दौरान फेसबुक पर लाइव था और यह वीडियो फेसबुक पर तेजी से वायरल हुआ था।

न्यूजीलैंड पुलिस ने लोगों से आग्रह किया था कि वे गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करें। पुलिस ने फेसबुक को हमलावर के लाइव होने के बारे में सूचित किया था जिसके बाद इस सोशल नेटवर्किंग साइट ने तुरंत वीडियो फुटेज हटा दिये और  हमलावार के इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट भी खत्म कर दिये।

क्राइस्टचर्च नरसंहार: मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हुई, न्यूजीलैंड में ग़म का माहौल

फेसबुक न्यूजरुम ने रविवार को ट्वीट करके फेसबुक के ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के नीति निदेशक एम गारलिक के हवाले से यह खबर दी। गारलिक ने कहा कि खास तकनीक और विशेषज्ञों की मदद से ऐसे कंटेंट्स को हटाने के लिए फेसबुक की टीम काम जारी रखेगी जिन्हें नियमों का उल्लघन करके पोस्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि हमले के संपादित वीडियो को भी हटाया जा रहा है जिनमें किसी प्रकार का दृश्य नहीं भी दिखाया गया है।

न्यूजीलैंड PM को मिला था हमलावर का मेनिफेस्टो, लेकिन काफी देर हो चुकी थी

उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड  के काइस्टचर्च की दो मस्जिदों में 15 मार्च को  हुई गोलीबारी में 5० लोगों की मौत हो गई और कईं लोग घायल हो गये। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न  ने कहा है कि यह सुनियोजित आतंकवादी हमला है। न्यूजीलैंड की एक अदालत ने हमलावार को पांच अप्रैल तक हिरासत में भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें