सोशल मीडिया: दुनिया के कई हिस्सों में फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन, यूजर्स परेशान
दुनिया के कई हिस्सों में सोशल मीडिया यूजर्स को बुधवार शाम फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कई तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यूजर्स दोनों सोशल मीडिया साइट्स को ठीक से नहीं खोल पा रहे थे। कई जगहों पर...

दुनिया के कई हिस्सों में सोशल मीडिया यूजर्स को बुधवार शाम फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कई तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यूजर्स दोनों सोशल मीडिया साइट्स को ठीक से नहीं खोल पा रहे थे। कई जगहों पर दोनों साइट्स ठप हो गई थीं।
वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने शाम 4 बजे से ही इस समस्या को रिपोर्ट करना शुरू कर दिया था। यूरोप और उत्तर अमेरिका इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। हालांकि ऐसा विभिन्न क्षेत्रों के टाइम जोन्स और फेसबुक यूजर्स की तादाद के चलते हो सकता है।
कंप्यूटर, स्मार्टफोन और एप्स... सभी पर ये तकनीकी समस्या आ रही थी। कुछ यूजर्स अपना अकाउंट खोल पा रहे थे जबकि कुछ यूजर्स के लिए वेबसाइट के कुछ पार्ट्स ही काम कर रहे थे। यूजर्स फोटो और स्टेटस नहीं डाल पा रहे थे। कुछ अपना अकाउंट लॉग-इन भी नहीं कर पा रहे थे।
इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस मैसेंजर इस समस्या से अप्रभावित दिखा।
फेसबुक प्रवक्ता ने रॉयटर्स से कहा - 'हम जानते हैं कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यूजर्स को दिक्कत आ रही है। हम जितना जल्दी हो सके, उतना जल्दी चीजों को सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं।'