ओमान तट के पास टैंकर में विस्फोट, इंजन रूम में लगी आग
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीओमान के तट के पास अरब सागर में सुबह एक तेल टैंकर स्टोल्ट मैग्नीशियम में बाहरी विस्फोटक उपकरण के कारण धमाका हुआ। जैसे ही यह विस्फोट हुआ, टैंकर के इंजन रूम में आग लग गई। कंपनी ने बताया कि सभी नाविक सुरक्षित हैं और आग बुझाने का काम जल्द ही शुरू कर दिया गया।

लंदन, एजेंसी। ओमान के तट के पास अरब सागर में मंगलवार तड़के एक तेल टैंकर स्टोल्ट मैग्नीशियम में बाहरी विस्फोटक उपकरण में धमाके के बाद आग लग गई। टैंकर का प्रबंधन करने वाली कंपनी स्टोल्ट टैंकर्स ने यह जानकारी दी। कंपनी के अनुसार किसी अज्ञात बाहरी उपकरण में विस्फोट के बाद पोत के इंजन रूम में आग लग गई। कंपनी ने बताया कि सभी नाविक सुरक्षित हैं और उनका पता लगा लिया गया है। चालक दल ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


