भारत का बहिष्कार मालदीव पर पड़ा भारी, इतने ही दिन में अक्ल आई ठिकाने; मांगने लगा माफी

Mar 08, 2024 10:18 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने कहा, 'मुझे लगता है कि इन मामलों को सुलझाए जाने की जरूरत है। हमें बदलाव करना होगा और सामान्य रिश्तों की ओर लौटना चाहिए।'

भारत का बहिष्कार मालदीव पर पड़ा भारी, इतने ही दिन में अक्ल आई ठिकाने; मांगने लगा माफी

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भारत की ओर से बहिष्कार की अपील पर चिंता जताई है। उन्होंने मालदीव के लोगों की ओर से माफी मांगी और भारतीय पर्यटकों के उनके देश का दौरा जारी रखने पर जोर दिया। मालूम हो कि नशीद इस समय भारत आए हुए हैं। नशीद ने मालदीव पर बहिष्कार के प्रभाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'इसका मालदीव पर बहुत असर पड़ा है। मैं फिलहाल भारत में हूं और इसे लेकर बहुत चिंतित हूं। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि मालदीव के लोग क्षमा चाहते हैं। जो कुछ भी हुआ हमें उसका खेद है। हम चाहते हैं कि भारत के लोग अपनी छुट्टियां मनाने मालदीव जाएं। वहां पर उनके स्वागत-सत्कार में कोई बदलाव नहीं आएगा।' जिन नेताओं की वजह रिश्ते बिगड़े उनको हटाने के लिए उन्होंने मौजूदा राष्ट्रपति की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में मोहम्मद नशीद ने कहा, 'मुझे लगता है कि इन मामलों को सुलझाए जाने की जरूरत है। हमें बदलाव करना होगा और सामान्य रिश्तों की ओर लौटना चाहिए।' नशीद ने दोनों देशों के बीच पिछली चुनौतियों के दौरान भारत के जिम्मेदार रवैए का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'जब मालदीव के राष्ट्रपति ने चाहा कि भारतीय सैनिक चले जाएं, तो आप जानते हैं कि भारत ने क्या किया? उन्होंने अपनी ताकत नहीं दिखाई। मालदीव सरकार से बस इतना ही कहा कि ठीक है, आइए उस पर चर्चा करते हैं।'

डोर्नियर फ्लाइट और हेलीकॉप्टरों पर बहस गलत: नशीद
डोर्नियर फ्लाइट और हेलीकॉप्टरों के मामले पर भी पूर्व राष्ट्रपति ने अपनी बात रखी। उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से ऐसी बातचीत बंद करने की अपील करते हुए कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राष्ट्रपति मुइज्जू की ओर से इस तरह की बहस हो रही है। मैं उन्हें फोन करूंगा और कहूंगा कि कृपया डोर्नियर उड़ान और हेलीकॉप्टरों पर चर्चा को रोक दें। उन्हें मेडिकल जरूरतों के लिए मालदीव लाया गया था और चिकित्सा निकासी के लिए उनकी जरूरत पड़ती है। हमारे द्वीप दूर-दराज स्थित हैं और हमारे पास हर द्वीप पर डेवलप हॉस्पिटल नहीं हैं। ऐसे में किसी मरीज को लाने को शिफ्ट करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में हवाई मार्ग से जल्दी मदद मिल जाती है।'

राष्ट्रपति मुइज्जू के भारत विरोधी बयान
गौरतलब है कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने बीते दिनों एक बार फिर भारत विरोधी बयान दिया था। उन्होंने कहा कि उनके देश में 10 मई के बाद एक भी भारतीय सैन्य कर्मी मौजूद नहीं रहेगा , यहां तक कि सादे कपड़ों में भी नहीं। मुइज्जू का यह बयान तब आया जब कुछ दिनों पहले भारत की असैन्य टीम मालदीव में उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर का संचालन करने वाले सैन्यकर्मियों की जगह लेने वहां पहुंची थी। मुइज्जू ने अपने देश से भारतीय सैन्यकर्मियों के पहले समूह की वापसी के लिए 10 मार्च की समयसीमा तय की थी। चीन समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू के हवाले से कहा गया, ‘यह कहना कि ये लोग (भारतीय सेना) देश छोड़कर जा नहीं रहे हैं, वे सादे कपड़े पहनकर अपनी वर्दी बदलने के बाद वापस लौट रहे हैं। हमें ऐसे विचार नहीं लाने चाहिए जो हमारे दिलों में संदेह पैदा करें और झूठ फैलाएं।’

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।