ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशइवांका भारत में महिलाओं से जुड़ी दो योजनाओं का नेतृत्व करेंगी

इवांका भारत में महिलाओं से जुड़ी दो योजनाओं का नेतृत्व करेंगी

अमेरिका भारत में निजी क्षेत्र के साथ दो परियोजनाएं शुरू करेगा जिससे वैश्विक स्तर पर पांच करोड़ महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण होगा। ट्रंप प्रशासन की इस ऐतिहासिक पहल का नेतृत्व इवांका ट्रंप...

इवांका भारत में महिलाओं से जुड़ी दो योजनाओं का नेतृत्व करेंगी
एजेंसी ,वॉशिंगटन| Sun, 10 Feb 2019 11:59 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका भारत में निजी क्षेत्र के साथ दो परियोजनाएं शुरू करेगा जिससे वैश्विक स्तर पर पांच करोड़ महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण होगा। ट्रंप प्रशासन की इस ऐतिहासिक पहल का नेतृत्व इवांका ट्रंप करेंगी। 

ट्रंप ने महिलाओं के वैश्विक विकास और समृद्धि (डब्ल्यू-जीडीपी) पहल को शुरू करने के लिए एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। इनमें से एक कार्यक्रम पश्चिम बंगाल में शुरू किया जाएगा। व्हाइट हाउस ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पेप्सिको के साथ साझेदारी में यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए काम करेगी। व्हाइट हाउस ने कहा,‘ओपीआईसी (द ओवरसीज प्राइवेट इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन) के 10 करोड़ डॉलर से भारत में महिलाओं को देने के लिए इंडसइंड के माइक्रोफाइनेंस का विस्तार होगा।’ इसके अलावा यूएसएड-यूपीएस सहमति पत्र का उद्देश्य बाजारों में अपने सामान का निर्यात करने के लिए महिला उद्यमियों की क्षमताओं में सुधार करना है। शुरुआत में ध्यान अफ्रीका, एशिया और मध्य अमेरिका पर केंद्रित किया जाएगा। 

विदेश मंत्रालय का वैश्विक महिला मुद्दों का कार्यालय माइक्रोफाइनेंस नागरिक समाज संगठनों के साथ ‘वी राइज’ कार्यक्रम शुरू करेगा ताकि महिला उद्यमियों के सामने आने वाली बाधाओं को कम किया जा सके। इसने डब्ल्यू-जीडीपी फंड बनाने की भी घोषणा की, जो यूएसएआईडी में शुरुआती 5 करोड़ डॉलर के कोष के साथ महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने वाले अभिनव और प्रभावी कार्यक्रमों का समर्थन करेगा।

2025 तक पांच करोड़ महिलाओं तक पहुंच

इस संबंध में ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘हमारा लक्ष्य पांच करोड़ महिलाओं तक पहुंचना है और शायद अधिक भी हो और ऐसा लगता है कि यह संभवतः उससे कहीं अधिक होने जा रहा है। साल 2025 तक विकासशील देशों में पांच करोड़ से अधिक महिलाओं तक पहुंचा जाएगा और यह काम इवांका करेंगी।’ 

उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाना है ताकि वे अपने देशों और दुनियाभर में करोड़ों परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर सकें।

RAFALE DEAL:नए खुलासे पर रक्षा मंत्री बोलीं-गड़े मुर्दे उखाड़ रहा विपक्ष

राफेल सौदे पर नए खुलासे से तकरार

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें