एआई मॉडल को काबू में रखें बड़ी टेक कंपनियां : ईयू

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

यूरोपीय संघ ने टेक कंपनियों से बड़े कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मॉडल को नियंत्रित करने का आग्रह किया। यह चेतावनी तब आई जब एआई द्वारा कई हैकिंग घटनाएं हुईं, जिसमें ओपनएआई की तकनीक ने 'हगिंग फेस' में सेंध मारी। प्रवक्ता का कहना है कि अब कंपनियों को अपने उन्नत एआई मॉडल पर नियंत्रण स्थापित करने का समय आ गया है।

एआई मॉडल को काबू में रखें बड़ी टेक कंपनियां : ईयू

ब्रसेल्स, एजेंसी। यूरोपीय संघ ने शुक्रवार को बड़ी टेक कंपनियों से अपने शक्तिशाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मॉडल को काबू में रखने को कहा। यह चेतावनी एआई एजेंटों द्वारा हैकिंग की कई घटनाओं के बाद आई है। एआई के बेकाबू होने की आशंका तब बढ़ी, जब इंसानी निगरानी के बिना काम कर रही ओपनएआई की तकनीक ने एआई मॉडल के भंडार 'हगिंग फेस' में सेंध लगा दी। पिछले सप्ताह सामने आई एक अन्य घटना में ओपनएआई द्वारा बनाए गए हजारों स्वायत्त एआई एजेंटों ने अपने निर्देशों की अवहेलना करते हुए जर्मनी की एक वेबसाइट पर कब्जा कर लिया था। जब ईयू के एक प्रवक्ता से पूछा गया कि क्या हगिंग फेस पर हमला पहले की आशंका से कहीं व्यापक था, तो उन्होंने कहा कि इन कंपनियों के लिए अब अपने कामकाज को व्यवस्थित करने और उन्नत एआई मॉडल को नियंत्रण में रखने का समय आ गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़एआई मॉडल को काबू में रखें बड़ी टेक कंपनियां : ईयू