यूक्रेन ने रूसी जहाजों, उपभोक्ता गोदामों को बनाया निशाना

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

यूक्रेन और रूस ने नागरिक और उपभोक्ता सुविधाओं पर हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन ने रूसी कंपनी के गोदामों को निशाना बनाया, जबकि रूस ने बिजली संयंत्र पर हमला किया। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सेना प्रमुख को हटाकर नए कमांडर की नियुक्ति की है। इसमें कई नागरिकों की हानि हुई है।

यूक्रेन ने रूसी जहाजों, उपभोक्ता गोदामों को बनाया निशाना

कीव/ मास्को, एजेंसी। यूक्रेन और रूस ने एक-दूसरे की नागरिक और उपभोक्ता सुविधाओं पर हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ऑनलाइन उपभोक्ता कंपनी के दो गोदामों को निशाना बनाया, वहीं रूस ने एक लाख लोगों को बिजली आपूर्ति करने वाला संयंत्र उड़ा दिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को बताया कि सेना ने रूस के क्रास्नोदार और स्टावरोपोल इलाकों में हमला किया। दावा किया कि यहां से रूसी सेना को ड्रोन के पार्ट्स और दूसरे उपकरण भेजे जाते थे। इसके अलावा काला सागर, आजोव सागर में रूस के एक तेल डिपो, एक टैंकर और चार कार्गो जहाजों को भी निशाना बनाया गया। उधर, रूस की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेलर कंपनी वाइल्डबेरीज की प्रमुख तात्याना किम ने बताया कि यूक्रेन ने उनके दो और गोदामों पर हमला किया है। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। शनिवार को भी कंपनी के गोदामों पर हमले में आठ कर्मी मारे गए थे.

रूसी हमले का प्रभाव

दूसरी ओर, रूसी हमले में यूक्रेन के उत्तरी चेर्निहाइव इलाके में बिजली संयंत्र को नुकसान पहुंचा है। इससे एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को आपूर्ति ठप हो गई है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि उसकी सेना ने यूक्रेन के खार्किव में आर्टिलने और जापोरिज्जिया इलाके में ब्लाहोदात्ने की बस्तियों पर कब्जा कर लिया है।

सेना में बदलाव

सिरस्की को हटाकर ड्रापाटी को सौंपी सेना की कमान

कीव। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सेना प्रमुख ओलेक्जेंडर सिरस्की को हटाकर मेजर जनरल मिखाइलो ड्रापाटी को कमांडर-इन-चीफ बना दिया है। इसी तरह मेजर जनरल इहोर स्काईबियुक को नया जनरल स्टाफ बनाया गया है, वह एंड्री ह्नातोव की जगह लेंगे। जेलेंस्की ने निवर्तमान रक्षा मंत्री मिखाइल फेडोरोव से भी मुलाकात कर उन्हें सम्मानजनक पद की पेशकश की है। वहीं, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि सेना में बदलाव के यूक्रेन के इस कदम से मोर्चे पर कोई बदलाव नहीं आने वाला है.

सामान्य प्रश्न

यूक्रेन ने रूस की कौन सी कंपनी के गोदामों पर हमला किया?
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ऑनलाइन उपभोक्ता कंपनी वाइल्डबेरीज के दो गोदामों पर हमला किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।