यमन में बढ़ती हिंसा के बीच 46 हजार से अधिक लोग विस्थापित : यूएन
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
यमन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में ईरान समर्थित हूती समूह और सरकार समर्थक बलों के बीच लड़ाई फिर से तेज हो गई है, जिसके कारण कम से कम 46,000 लोग विस्थापित हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि विस्थापितों की संख्या हर घंटे बढ़ रही है।

जिनेवा, एजेंसी। यमन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में ईरान समर्थित हूती समूह और सरकार समर्थक बलों के बीच पिछले सप्ताह फिर शुरू हुई लड़ाई के बाद कम से कम 46,000 लोग विस्थापित हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने एक बयान में कहा कि पिछले सप्ताह यमन में लड़ाई बढ़ने के बाद कम से कम 46,000 लोग विस्थापित हुए हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि विस्थापित लोगों की संख्या हर घंटे चिंताजनक रूप से बढ़ रही है।


