होर्मुज में दूसरे पोत पर भी हमला : ब्रिटिश सेना

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ब्रिटिश सेना के यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने बताया कि होर्मुज में एक दूसरे पोत पर हमला हुआ। यह हमला संयुक्त अरब अमीरात के तट के पास स्थित था। पहले ओमान के तट के पास एक पोत पर रॉकेट से हमला किया गया, जिसके बाद आग लग गई। ईरानी गार्ड ने इन टैंकरों को टारगेट करने का दावा किया।

होर्मुज में दूसरे पोत पर भी हमला : ब्रिटिश सेना

दुबई, एजेंसी। ब्रिटिश सेना के यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) केंद्र ने सोमवार शाम बताया कि होर्मुज में एक दूसरे पोत पर भी हमला किया गया। यह हमला संयुक्त अरब अमीरात के तट के पास हुआ। इससे पहले ओमान के तट के पास होर्मुज में एक पोत पर रॉकेट से हमला किए जाने के बाद उसमें आग लग गई थी। यूकेएमटीओ के अनुसार चालक दल ने पोत छोड़ दिया था और कई घंटे बाद भी पोत आग की लपटों में घिरकर बह रहा था। ओमान के आसपास का समुद्री मार्ग वही रास्ता है, जिसका इस्तेमाल करने के लिए अमेरिकी सेना ने पोतों को ईरान के नियंत्रण वाले जलक्षेत्र से बचने के लिए कहा था।

बाद में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने होर्मुज में टैंकरों को निशाना बनाने का दावा किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।