खेल : इंग्लैंड ने पाकिस्तान का 3-0 से सफाया किया
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
इंग्लैंड ने पाकिस्तान का 3-0 से सफाया किया बर्मिंघम। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन

इंग्लैंड ने पाकिस्तान का 3-0 से सफाया किया बर्मिंघम। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कप्तान जो रूट (नाबाद 62) और जॉर्डन कॉक्स (नाबाद 59) के अर्धशतकों से इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। इसके साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 130 रन लक्ष्य दिया था। हालांकि उसके दोनों सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और एमिलियो गे बिना खाता खोले पहले ही ओवर में लौट गए। लेकिन फिर रूट और कॉक्स ने बिना कोई और नुकसान टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
ये भी पढ़ें:जो रूट ने सचिन तेंदुलकर का 13 साल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, टेस्ट में लगाई सबसे ज्यादा फिफ्टी
इंग्लैंड ने पहली पारी में 453 रन बनाए थे। पाक ने पहली पारी में 133 और दूसरी में 449 रन बनाए थे। तीन मैच की सीरीज में 21 विकेट झटके वाले ओली रॉबिन्सन को प्लेयर ऑफ दी सीरीज चुना गया।


