खेल : इंग्लैंड ने पाक को पारी और 103 रन से धोया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को पारी और 103 रन से हराया। तेज गेंदबाज ओली रोबिंसन ने पहली पारी में पांच और दूसरी में तीन विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और जोश टांग ने भी तीन-तीन विकेट चटकाए। पाकिस्तान की दूसरी पारी 135 रन पर समेटी गई। दूसरा टेस्ट 27 अगस्त को लॉर्ड्स में शुरू होगा।

खेल : इंग्लैंड ने पाक को पारी और 103 रन से धोया

लीड़स, एजेंसी। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज ओली रोबिंसन ने दूसरी पारी में तीन विकेट चटकाए। उनको स्विंग के महारथी जोफ्रा आर्चर और जोश टांग का भी अच्छा साथ मिला। तीनों तेज गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट चटकाए। इससे पाकिस्तान की दूसरी पारी तीसरे दिन शुक्रवार को 37.3 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट पारी और 103 विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दोनों पारियों में पाक का सिर्फ एक बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक (61 पहली पारी) ही अर्धशतक जड़ पाए। ओली, आर्चर और टंग की कहर बरपाती गेंदों के सामने दूसरी पारी में पाक के मोहम्मद रिजवान (41) और शान मसूद (29) ही बीस का आंकड़ा पार कर पाए।

पाक की पहली पारी 171 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक (91), जॉर्डन (73), रूट (66), लारेंस (51) के अर्धशतकों से 409 रन बनाए थे। दूसरा टेस्ट 27 अगस्त से लॉर्ड्स में शुरू होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़खेल : इंग्लैंड ने पाक को पारी और 103 रन से धोया