खेल : वान्योनी पहली बार 1000 मीटर में दौड़े और 27 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केन्या के धावक इमैनुएल वान्योनी ने मोनाको डायमंड लीग में 1000 मीटर दौड़ में नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। उन्होंने 27 साल पुराना रिकॉर्ड 0.13 सेकंड से तोड़ा, विजेता के रूप में 2:11.83 के समय के साथ फिनिश किया। यह उनकी पहली बार 1000 मीटर में दौड़ने का प्रयास था।

खेल : वान्योनी पहली बार 1000 मीटर में दौड़े और 27 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

मोनाको, एजेंसी। केन्या के मध्यम दूरी के धावक इमैनुएल वान्योनी पहली बार 1000 मीटर में दौड़े और 27 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। 800 मीटर के विश्व और ओलंपिक चैंपियन वान्योनी ने शुक्रवार रात को मोनाको डायमंड लीग में 2 मिनट 11.83 सेकंड के समय के साथ विजेता बने। बान्योनी ने हमवतन नोह नेगेनी (2 मिनट 11.96 सेकंड, 1999) का रिकॉर्ड 0.13 सेकंड के साथ बेहतर किया। उन्होंने शुरुआत से ही तेज गति बनाए रखी और शानदार फिनिश के साथ कीर्तिमान बनाकर इसे यादगार बना दिया। ग्रेट ब्रिटेन के जेक वाइटमैन (2:12.77 सेकंड) व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।