खेल : रायबाकिना पहली बार क्वार्टर में, नंबर एक बनने से एक जीत दूर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दुनिया की दूसरे नंबर की महिला टेनिस खिलाड़ी एलेना रायबाकिना ने यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। उन्होंने नाओमी ओसाका को हराकर अंतिम आठ में पहुंचने में सफलता प्राप्त की। अब वह झेंग को हराकर विश्व की नंबर एक बनने से मात्र एक जीत दूर हैं।

खेल : रायबाकिना पहली बार क्वार्टर में, नंबर एक बनने से एक जीत दूर

यूएस ओपन : दूसरी वरीय कजाखस्तान की एलेना ने जापान की नाओमी का अभियान रोका, ब्लॉकक्स अंतिम आठ में पहुचंने वाले बेल्जियम के पहले खिलाड़ी बने रायबाकिना पहली बार क्वार्टर में, नंबर एक बनने से एक जीत दूर

न्यूयॉर्क में खेली गई जोरदार टक्कर

02 ग्रैंड स्लैम करियर में अब तक जीत चुकी हैं एलेना

08वें प्रयास में अंतिम आठ में पहुंचने में हुईं सफल

मुझे लगता है कि शायद ही कोई ऐसा होगा जो विश्व में नंबर एक नहीं बनना चाहे। निश्चित रूप से यह मेरे लक्ष्यों में से एक है। मैं उसी तरह से खेलने की कोशिश करती हूं। अपनी पूरी ताकत लगाती हूं। मैं आखिर तक हार नहीं मानती।

-एलेना रायबाकिना

क्वार्टर फाइनल में झेंग से मुकाबला

न्यूयॉर्क, एजेंसी। दुनिया की दूसरे नंबर की महिला टेनिस खिलाड़ी एलेना रायबाकिना अपने आठवें प्रयास में आखिरकार पहली बार यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। अब विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनने से बस एक जीत दूर हैं।

अब झेंग से भिड़ंत : दूसरी वरीय रायबाकिना ने सोमवार रात चौथे दौर में जापान की नाओमी ओसाका पर 6-1, 6-4 से जीत हासिल की। दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन कजाखस्तान की 27 वर्षीय रायबाकिना को अब रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने के लिए झेंग किनवेन को हराना है। रायबाकिना सेमीफाइनल में जगह बनाने पर आर्यना सबालेंका को पछाड़कर डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएंगी।

आसान नहीं है राह

रायबाकिना ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर दूसरा ग्रैंड स्लैम जीता था। अगर सबालेंका, कोको गफ या जेसिका पेगुला में से कोई भी खिताब नहीं जीतती है, तो झेंग से हारने पर भी वह नंबर एक पर पहुंच सकती हैं।

आसान नहीं राह : हालांकि उनके लिए झेंग को रोकना आसान नहीं होगा जिन्होंने लगातार दूसरे मैच में 0-5 के पिछड़ने के बाद वापसी की। चीन की ओलंपिक 2024 की स्वर्ण विजेता ने आठवीं वरीय इगा स्वियातेक को 7-5, 6-3 से हराकर अंतिम आठ में पहुंचने वाली क्वालिफायर खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है। इससे पहले एमा राडुकानू ने 2021 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

अन्य महत्वपूर्ण मैच

इस बीच अमेरिका की गफ ने एक घंटा 33 मिनट में नंबर 14 इवा जोविच को 6-1, 6-4 से हराकर 2023 में खिताब जीतने के बाद पहली बार यूएस ओपन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। चौथी वरीय गफ का सामना फ्रेंच ओपन चैंपियन और यहां पांचवीं वरीय मीरा एंद्रीवा से होगा, जिन्होंने 24वीं वरीय अनास्तासिया पोतापोवा को 5-7, 6-4, 6-3 से हराकर बाहर किया।

वैन डे ने जीता इतिहास का चौथा सबसे लंबा मैच

पुरुष एकल में नीदरलैंड्स के फ्रांस के वैन डे जैंडस्चुल्प ने आर्थर गीया को पांच घंटे, 13 मिनट के मैराथन मुकाबले में 3-6, 6-7, 7-6, 7-6, 6-4 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। यह यूएस ओपन के इतिहास का चौथा सबसे लंबा मैच था। हालांकि अब उनके सामने शीर्ष वरीय जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव की चुनौती होगी जिन्होंने इटली के लूसियानो दारदेरी को लगातार सेट में 6-2, 6-2, 7-6 से शिकस्त दी।

28वें वरीय बेल्जियम के अलेक्जेंडर ब्लॉकक्स 24वें वरीय फ्रांसिस्को सेरुंडोलो को 6-3, 4-6, 7-5, 7-5 से हराकर क्वार्टर में पहुंचने वाले अपने देश के पहले खिलाड़ी बन गए। अंतिम आठ में उनका मुकाबला खाचानोव से होगा। रूसी खाचानोव ने भी 14वें वरीय लर्नर टिएन 7-5, 4-6, 6-7, 6-1, 6-4 से पांच सेटों में हराया, लेकिन यह मैच तीन घंटे 50 मिनट तक चला।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦एलेना रायबाकिना ने किस खिलाड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई?−
एलेना रायबाकिना ने जापान की नाओमी ओसाका को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़खेल : रायबाकिना पहली बार क्वार्टर में, नंबर एक बनने से एक जीत दूर