ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशनशे में धुत शख्स ने कैब से घूम लिए 3 देश, चुकाना पड़ा एक लाख का बिल!

नशे में धुत शख्स ने कैब से घूम लिए 3 देश, चुकाना पड़ा एक लाख का बिल!

न्यू ईयर का जश्न जितना खास होता है उतने ही मजेदार होते हैं सेलिब्रेशन के बाद के किस्सा। ऐसा ही एक रोचक किस्सा हुआ नॉर्वे के रहने वाले शख्स के साथ। न्यू ईयर ईव के मौके पर यह शख्स जश्न के नशे में इतना...

नशे में धुत शख्स ने कैब से घूम लिए 3 देश, चुकाना पड़ा एक लाख का बिल!
लाइव हिन्दुस्तान टीम,ओस्लोFri, 05 Jan 2018 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

न्यू ईयर का जश्न जितना खास होता है उतने ही मजेदार होते हैं सेलिब्रेशन के बाद के किस्सा। ऐसा ही एक रोचक किस्सा हुआ नॉर्वे के रहने वाले शख्स के साथ। न्यू ईयर ईव के मौके पर यह शख्स जश्न के नशे में इतना धुत हो गया कि वो भूल गया कि उसने टैक्सी में बैठे-बैठे तीन देश घूम लिए हैं।

नॉर्वे का रहने वाला ये शख्स डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में 31 दिसंबर की रात को जश्न मना रहा था। पार्टी करने के नशे में चूर इस शख्स ने अपने घर जाने के लिए कैब बुक कर की। कैब बुक करना कोई नई बात नहीं है, लेकिन वो ये भूल गया कि उसका घर वहां से 600 किलोमीटर दूर नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में है।

इस तरह नशे में घूम लिए 3 देश
गूगल मैप के मुताबिक उसके घर का सफल छह घंटा का दिखा रहा था। अपने घर जाते हुए उसने इन छह घंटो में तीन देश घूम लिए। दरअसल, डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन से नॉर्वे की राजधानी ओस्लो जाने के रास्ते में स्वीडन देश भी पड़ता है। इस तरह उसने डेनमार्क, फिर स्वीडन और अंत में अपने देश नॉर्वे का सफर कर लिया।

OMG: बार में घुसकर, 9 करोड़ की शराब की बोतल ले भागा चोर

...और बन गया एक लाख से ज्यादा का टैक्सी किराया   
तीन देशों की सीमाओं को पार करते हुए जब ये शख्स अपने घर पहुंचा तो टैक्सी का किराया था करीब 2,200 डॉलर यानि लगभग एक लाख 40 हजार रुपये। हालांकि घर के बाहर पहुंचते ही वो शख्स कैब से उतरा और सीधे अपने घर जाकर सो गया। काफी देर तक कैब वाले उसके पैसे लेकर आने का इंतजार किया लेकिन उसके नहीं आने पर उसने पुलिस को सूचना दी।

ओस्लो शहर की पुलिस भी ये किस्सा सुनकर हैरान रह गई। पुलिस ने कई ट्वीट्स के जरिए पूरे किस्से का बयां किया। इसके बाद शख्स को उठाया गया और वो कैब का किराया चुकाने के लिए तैयार हो गया।

साल 2018 में ब्रिटेन के ज्यादातर लोग बनना चाहते हैं 'शुद्ध शाकाहारी'!

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें