दवा वाले गुब्बारे से होगा दिल का इलाज

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ईस्ट एंग्लिया विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने दवा-लेपित गुब्बारे की तकनीक का मूल्यांकन 7,832 मरीजों के आंकड़ों के आधार पर किया। एंजियोप्लास्टी में गुब्बारा धमनी में फैलकर दवा छोड़ता है और फिर निकाल लिया जाता है, इसलिए शरीर में धातु का स्टेंट नहीं रहता। यह तकनीक पारंपरिक स्टेंट जितनी सुरक्षित और प्रभावी हो सकती है तथा दीर्घकालीन जटिलताओं का जोखिम घटा सकती है। हालांकि, कुछ मरीजों को दोबारा प्रक्रिया की जरूरत पड़ सकती है।

दवा वाले गुब्बारे से होगा दिल का इलाज

सात हजार से ज्यादा लोगों के डाटा का किया विश्लेषण अबू धाबी, एजेंसी। अब दिल की बंद धमनियों को खोलने के लिए शरीर में मेटल का स्टेंट डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।ईस्ट एंग्लिया विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने ड्रग कोटेड बैलून (दवा लगे गुब्बारे) तकनीक तैयार की है, जो पारंपरिक स्टेंट जितनी ही सुरक्षित और प्रभावी है। विशेषज्ञों ने 7,832 मरीजों के डाटा का विश्लेषण किया। उन्होंने पाया कि हार्ट अटैक को रोकने और दिल की बीमारियों से होने वाली मौतों को टालने में दवा वाले गुब्बारे ज्यादा कारगर साबित हो सकते हैं। इससे स्टेंट से होने वाली लंबी अवधि की जटिलताओं का खतरा कम हो जाता है और भविष्य में अन्य इलाज के विकल्प खुले रहते हैं।

इस तकनीक से इलाज कराने वाले कुछ मरीजों को दोबारा प्रक्रिया की आवश्यकता पड़ सकती है।कैसे काम करेगी तकनीकएंजियोप्लास्टी के दौरान इस्तेमाल होने वाला यह विशेष गुब्बारा धमनी के अंदर जाकर फूलता है और उसकी दीवारों पर दवा छोड़ देता है, जिससे धमनी दोबारा सिकुड़ती नहीं है। इसके बाद गुब्बारा को शरीर से बाहर निकाल लिया जाता है। इस तकनीक को ‘लीव नथिंग बिहाइंड’ कहा जाता है, यानी शरीर के अंदर कोई धातु या बाहरी वस्तु नहीं छूटती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़दवा वाले गुब्बारे से होगा दिल का इलाज