होर्मुज में तेल टैंकर पर ड्रोन हमला

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

- चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित - पोतों को अधिक सतर्क रहने

होर्मुज में तेल टैंकर पर ड्रोन हमला

लंदन, एजेंसी। होर्मुज से बाहर निकलते समय एक वाणिज्यिक टैंकर को ड्रोन ने निशाना बनाया। ब्रिटेन के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना 13 अगस्त की बताई गई है।

घटना की जानकारी

यूकेएमटीओ ने सैन्य अधिकारियों की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि हमले में टैंकर को मामूली नुकसान पहुंचा है। पोत पर सवार सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और किसी तरह के तेल रिसाव या पर्यावरणीय नुकसान की सूचना नहीं है। घटना के बाद यूकेएमटीओ ने होर्मुज से गुजरने वाले सभी वाणिज्यिक पोतों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही, किसी भी संदिग्ध समुद्री गतिविधि की तत्काल सूचना देने को कहा है। इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने होर्मुज में सरकारी तेल कंपनी अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी) से जुड़े दो वाणिज्यिक पोतों पर ईरान के हमले की कड़ी निंदा की थी। यूएई के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह हमला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2817 का स्पष्ट उल्लंघन है, जिसमें नौवहन की स्वतंत्रता के महत्व को बताया गया है।

यूएई का आरोप

यूएई ने हमले को समुद्री डकैती करार दिया।

यूएई ने कहा कि हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) पर समुद्री मार्ग को आर्थिक दबाव के साधन के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और इसे समुद्री डकैती करार दिया। यूएई ने ईरान से हमले रोकने और होर्मुज को पूरी तरह तथा बिना किसी शर्त के खोलने की मांग की।

ईरान का जवाब

ईरान ने केशम द्वीप के तट पर तेल प्रदूषण के लिए विदेशी सैन्य आक्रामकता को जिम्मेदार ठहराया। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिका और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों की सैन्य कार्रवाई की ओर इशारा करते हुए कहा कि तेल रिसाव भी सैन्य गतिविधियों का परिणाम है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस हमले में किसी को इंजुरी हुई है?
यूएई ने कहा कि हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़होर्मुज में तेल टैंकर पर ड्रोन हमला