वर्ल्ड स्कूल समिट में सम्मान मिलने पर डॉ मुकेश राय सम्मानित

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित वर्ल्ड स्कूल समिट में ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट, धनबाद एवं ब्रह्मर्षि सहजानंद सेवा समिति से डॉ मुकेश कुमार राय को प्रतिष्ठित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड मिला। सम्मानित करने का कार्य ट्रस्ट एवं समिति के पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और अन्य के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।

वर्ल्ड स्कूल समिट में सम्मान मिलने पर डॉ मुकेश राय सम्मानित

हरिणा, प्रतिनिधि। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित वर्ल्ड स्कूल समिट में प्रतिष्ठित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड मिलने पर ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट, धनबाद एवं ब्रह्मर्षि सहजानंद सेवा समिति, बाघमारा की ओर से डॉ मुकेश कुमार राय को सम्मानित किया गया। संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार कुंवर व समिति अध्यक्ष मदन मोहन ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, स्वामी सहजानंद सरस्वती एवं भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संचालन विनोद कुमार व धन्यवाद ज्ञापन रामप्रवेश सिंह ने किया। मौके पर संतोष कुमार, कृष्ण कन्हैया राय, मनोज सिंह, पप्पू सिंह, एसएन राय, राहुल कुमार, बबलू शर्मा, सुशील कुमार सिंह, गौतम कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़वर्ल्ड स्कूल समिट में सम्मान मिलने पर डॉ मुकेश राय सम्मानित