ट्रंप ने केटी जकारिया को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव चुना
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को केटी जकारिया को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव चुना। जकारिया ट्रंप के सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल में संचार सलाहकार हैं। ट्रंप ने उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें वफादार और शानदार समर्थक बताया। उन्होंने कहा कि जकारिया मीडिया, अमेरिकी जनता और प्रशासन के साथ प्रभावी ढंग से काम करेंगी और देश के लिए अच्छे नतीजे देंगी।

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने केटी जकारिया को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव चुना है। केटी ट्रंप के सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल की संचार सलाहकार हैं। ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, ‘जकारिया का रिकॉर्ड बेदाग रहा है। वह एक वफादार और शानदार समर्थक रही हैं। मुझे भरोसा है कि केटी अगली प्रेस सचिव के तौर पर हमारे देश के लिए बेहतरीन नतीजे देंगी। मीडिया, अमेरिकी जनता और मेरे प्रशासन के बीच उनका सम्मान है और वह उनके साथ शानदार ढंग से काम करेंगी।’

