ईरान पर बीते दिनों हमला करने की सोच रहे थे डोनाल्ड ट्रंप, मंत्रियों-अधिकारियों ने कहा- प्लीज अभी रुक जाइए

Shankar Pandit लाइव हिन्दुस्तान टीम, वाशिंगटन
Follow us on Google News
share

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो आंकड़े आए हैं, उसमें जो बाइडेन की जीत हुई है, मगर अब भी डोनाल्ड ट्रंप हार नहीं मान रहे हैं। हालांकि, व्हाइट हाउस में लगातार सियासी हलचल देखने को मिल रही है। अब खबर...

ईरान पर बीते दिनों हमला करने की सोच रहे थे डोनाल्ड ट्रंप, मंत्रियों-अधिकारियों ने कहा- प्लीज अभी रुक जाइए


अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो आंकड़े आए हैं, उसमें जो बाइडेन की जीत हुई है, मगर अब भी डोनाल्ड ट्रंप हार नहीं मान रहे हैं। हालांकि, व्हाइट हाउस में लगातार सियासी हलचल देखने को मिल रही है। अब खबर है कि बीते दिनों डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर हमला करने की सोच रहे थे, मगर उनके मंत्रियों- अधिकारियों ने हमला नहीं करने का आग्रह किया था। 

दरअसल, कुछ सप्ताह पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमला करने के विकल्पों के बारे में अपने टॉप मंत्रियों और अधिकारियों से पूछा था, जिसके बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस, विदेश मंत्री माइक पोम्पियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर उस पर हमला नहीं करने का आग्रह किया है। न्यूयार्क टाइम्स ने यह रिपोर्ट दी है।

सोमवार को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप ने  पेंस, पोम्पियो, रक्षा मंत्री क्रिस्टोफर मिलर और संयुक्त प्रमुखों के अध्यक्ष जनरल मार्क मैली से गुरुवार को ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अगले कुछ हफ्तों में कार्रवाई के बारे में पूछा था।

अखबार ने बताया कि ट्रंप ने अंतरार्ष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा प्राधिकरण (आईएईए) के निरीक्षकों द्वारा ईरान के यूरेनियम भंडार को संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) के तहत अनुमत मात्रा से 12 गुना तक बढ़ जाने के बाद यह बैठक  की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री ट्रंप को बताया कि इस तरह की कार्रवाई से एक व्यापक संघर्ष में बढ़ सकते हैं। 
 

Shankar Pandit

लेखक के बारे में

Shankar Pandit

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।