
भारत की उम्मीदों को झटका, मेहुल चोकसी को एंटीगुआ के हवाले करेगा डोमिनिका
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित किए जाने की उम्मीदों को झटका देते हुए डोमिनिका ने कहा है कि वह अपने यहां पकड़े गए कारोबारी को...
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित किए जाने की उम्मीदों को झटका देते हुए डोमिनिका ने कहा है कि वह अपने यहां पकड़े गए कारोबारी को एंटीगुआ के हवाले करेगा, जहां का वह नागरिक है। डोमिनिका के राष्ट्रीय सुरक्षा और गृह मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। इससे पहले एंटीगुआ के पीएम ने कहा था कि चोकसी को उनका देश वापस नहीं लेगा और उसे सीधे भारत भेज दिया जाए।
एंटीगुआ की नागरिकता ले चुका मेहुल चोकसी पिछले दिनों एंटीगुआ से लापता हो गया था और क्यूबा जाने से पहले उसे डोमिनिका में पकड़ लिया गया। डोमिनिका की ओर से कहा गया है कि उनकी सरकार एंटीगुआ प्रशासन के साथ संपर्क में है और प्रत्यर्पित करने के लिए व्यवस्था की जा रही है। इससे पहले खबर आई थी कि एंटीगुआ और बरमूडा के प्रधानमंत्री गैस्टों ब्राउन ने डोमिनिका के प्रधानमंत्री से अपील की है कि पीएनबी घोटाले के आरोपी को सीधा भारत भेज दिया जाए।
WIC न्यूज को अधिकारियों ने बताया कि इस बात की अटकलें हैं की चोकसी को भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा, लेकिन उसे एंटीगुआ भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, ''चोकसी पर अवैध रूप से डोमिनिका में घुसने का आरोप है, उसे एंटीगुआ और बरमूडा के हवाले किया जाएगा, जहां का वह चार साल से नागरिक है।''
अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की कि चोकसी समुद्री रास्ते से उनके देश में घुसा था। कैरेबियाई आइलैंड डोमिनिका का इस्तेमाल क्यूबा और अमेरिका जैसे देशों में अवैध रूप से घुसने के लिए किया जाता है। मेहुल चोकसी पीएनबी घोटाले का आरोपी है। आरोप है कि उसने अपने भांजे नीरव मोदी के साथ मिलकर पीएनबी में 14 हजार करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला किया था।

लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




