ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेश रूसी सेना के बीमार कुत्ते की यूक्रेनी सैनिकों ने की देखभाल, अब रूस के खिलाफ कर रहे इस्तेमाल

रूसी सेना के बीमार कुत्ते की यूक्रेनी सैनिकों ने की देखभाल, अब रूस के खिलाफ कर रहे इस्तेमाल

यूक्रेनी सेना रूसी सेना के कुत्ते मैक्स का इस्तेमाल अब उन्हीं के खिलाफ कर रहे हैं। बीमार मैक्स को रूसी सेना पीछे छोड़कर चली गई थी जिसे यूक्रेनी सैनिकों ने पाला और अब वो रूस के खिलाफ यूक्रेन के साथ है

 रूसी सेना के बीमार कुत्ते की यूक्रेनी सैनिकों ने की देखभाल, अब रूस के खिलाफ कर रहे इस्तेमाल
लाइव हिंदुस्तान,कीवSun, 22 May 2022 06:08 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कहते हैं कुत्ते इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। जो लोग डॉग लवर्स होते हैं वो इस बात को अच्छी तरह जानते हैं। लेकिन जो बात लोग नहीं जानते वो ये कि अगर आपने कुत्ते को बेसहारा अकेले मरने के लिए छोड़ दिया तो वही सबसे अच्छा दोस्त ही आपका सबसे बड़ा दुश्मन बन सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ है युद्धग्रस्त यूक्रेन में जहां रूसी सेना का कुत्ता अब यूक्रेनी पाले में आ गया है और अब वो रूस के खिलाफ यूक्रेनी सेना की मदद कर रहा है। यूक्रेनी सेना रूस के उस कुत्ते को रूस के ही खिलाफ इस्तेमाल कर रही है। 

दरअसल तीन साल के बेल्जियम मालिंस नस्ल के कुत्ते मैक्स को एक गांव से पीछे हटने के दौरान रूसी सैनिकों ने वहीं छोड़ दिया। अकेले रहने के दौरान मैक्स काफी बीमार पड़ गया लेकिन उसकी मौत नहीं हुई। मैक्स कई दिन तक एक गांव में सड़ा हुआ खाना खाकर जिंदा रहा। इस बीच यूक्रेनी सैनिक जब वापस उस गांव में आए तो उन्होंने मैक्स को देखा और तुरंत पहचान लिया कि ये रूसी कुत्ता है। 

यूक्रेनी सैनिकों ने मैक्स की खूब देखभाल की। उसे अच्छा खाना और दवाईयां दी। मैक्स अब पूरी तरह फिट है और अब वो यूक्रेनी सैनिकों की कमांड सुनता है। यूक्रेनी सैनिक मैक्स का इस्तेमाल रूस द्वारा बिछाए गए बारूदी सुरंग खोजने में करते हैं। मैक्स को रूस की सेना ने बेसिक ट्रेनिंग दी हुई है लेकिन यूक्रेनी सैनिक अब उसे एडवांस ट्रेनिंग दे रहे हैं। मैक्स अबतक रूसी सैनिकों के कमांड पर ही रिएक्शन देता था लेकिन अब वो पूरी तरह से पाला बदलकर यूक्रेनी सैनिकों की बात सुनता है। मैक्स के गले में अब भी रूसी सेना का कॉलर है लेकिन काम अब वो यूक्रेनी सेना के लिए करता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें