खेल : दीक्षा स्कॉटिश ओपन में शीर्ष-10 के करीब

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दीक्षा स्कॉटिश ओपन में शीर्ष-10 के करीब डुनडोनाल्ड लिंक्स (स्कॉटलैंड)। भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर

खेल : दीक्षा स्कॉटिश ओपन में शीर्ष-10 के करीब

दीक्षा स्कॉटिश ओपन में शीर्ष-10 के करीब डुनडोनाल्ड लिंक्स (स्कॉटलैंड)। भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर रविवार को यहां तीसरे दौर में दो अंडर 70 के स्कोर से महिला स्कॉटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर हैं। तीन दौर के बाद दीक्षा का कुल स्कोर एक ओवर है। लेडीज यूरोपीय टूर पर दो बार की विजेता दीक्षा ने बारिश और तेज हवाओं के बीच 18वें होल में बर्डी का मौका गंवा दिया लेकिन इसके बावजूद अंडर पार का स्कोर बनाने में सफल रहीं। इससे पहले भारत की अवनि प्रशांत और प्रणवी उर्स कट हासिल करने में नाकाम रहीं। कोरिया की जेनी शिन 12 अंडर के कुल स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं।

उन्होंने तीसरे दौर में एक अंडर 71 का स्कोर बनाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsInternational Newsखेल : दीक्षा स्कॉटिश ओपन में शीर्ष-10 के करीब