नेपाल बाढ़ : मौत का आंकड़ा 392 तक पहुंचा, 1500 लोग लापता
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या 392 हो गई है। लगभग 1500 लोग लापता हैं जिनमें 290 भारतीय पर्यटक शामिल हैं। बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। नेपाल पुलिस ने 796 लोगों को बचाया, जिनमें 50 विदेशी भी शामिल हैं। प्राथमिक सूचना में 667 पर्यटक लापता हैं।

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 392 हो गई है। हालात इतने खराब हैं कि करीब 1500 लोगों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है और इनकी तलाश जारी है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि लापता लोगों में 290 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं। मरने वाले 392 लोगों में से 389 की मौत नेपाल में हुई, जबकि तीन लोगों की मौत तिब्बत में हुई। नेपाल पुलिस ने बताया कि प्रभावित इलाकों से अब तक हेलीकॉप्टर के जरिए 796 लोगों (जिनमें 50 विदेशी) को बचाया गया, जबकि 796 अन्य लोगों को जमीन के रास्ते सुरक्षित निकाला गया। कुल 1592 लोगों को बचाया गया। हालांकि, इसमें विदेशियों की राष्ट्रीयता के बारे में नहीं बताया गया। 332 शव बरामद हुए हैं।
आपदा का कारण
बुधवार को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर के ढहने से बर्फ और चट्टानों का एवलांच (हिमस्खलन) आया, जिससे पानी, कीचड़ और मलबे का सैलाब मध्य नेपाल से होकर नीचे की ओर बह निकला। इसने कस्बों और गांवों को तबाह कर दिया, घरों, वाहनों, सड़कों और पुलों को बहा ले गया और जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचाया। यह हाल के वर्षों में नेपाल में आई सबसे भीषण आपदाओं में से एक है। अधिकारियों ने बताया कि इस आपदा में तिब्बत में भी 558 लोग लापता हो गए हैं।
पर्यटकों की संख्या
नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, लापता पर्यटकों (नेपाली और विदेशी दोनों) की कुल संख्या 667 है। इसमें नेपाल के 127 लोग हैं। इन लापता लोगों में से 65 अमेरिका से हैं और बाकी 30 अन्य देशों से हैं। इनमें यूक्रेन और ब्रिटेन से लेकर दक्षिण अफ्रीका और जापान तक शामिल हैं। इसके अलावा नेपाल पुलिस के 28 जवान, नेपाल सेना के 44 जवान, आर्म्ड पुलिस फोर्स के 13 जवान, कस्टम्स ऑफिस के 15 कर्मचारी और इमिग्रेशन ऑफिस के चार कर्मचारी शामिल हैं। नेपाल पुलिस ने बताया कि मरने वालों में नेपाल के धाडिंग में 27, नुवाकोट में 12, रसुवा में दो, गोरखा में 20, नवलपरासी ईस्ट में 62, तनाहुन में 12, चितवन में 108 और नवलपरासी वेस्ट में 15 लोग शामिल हैं।
भारतीय नागरिकों की स्थिति
21 को बचाया, 200 भारतीयों ने मांगी मदद
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने बताया कि 84 भारतीय नागरिकों को बचाया गया, जिनमें निर्माणाधीन त्रिशूली-I रन-ऑफ-रिवर जलविद्युत परियोजना में काम करने वाले 63 कर्मचारी और तमिलनाडु के 21 लोग शामिल हैं। तमिलनाडु के ये लोग कैलास मानस सरोवर यात्रा पर निकले थे।
आपदा के अवसर
------------------------
दावा : नदी में उतरकर सिलेंडर और सामान लूट रहे लोग
नेपाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपदा में अवसर तलाशने का खेल चल रहा है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वाीडियो में देखा जा सकता है कि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में उतर रहे हैं और बहकर आ रहे सिलेंडर और अन्य सामान लूट रहे हैं। इस दौरान कई लोग सिलेंडर ले जाते भी दिखे।
----------
असाधारण बचाव कार्य
मिसाल : नवजात और दो साल के बच्चे को बचाया
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक नवजात और एक दो साल के बच्चे को बचाते हुए देखा जा सकता है। नेपाल पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर इन बच्चों को बचाकार उन्हें नया जीवनदान दिया। वहीं, एक हाथी पानी में उतर गया और उसने बाढ़ में बह रहे लोगों को बचाया।
-------------
शवों की बरामदगी
नेपाल से तीन शव बहकर यूपी की नदी में पहुंचे
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश के महाराजगंज ज़िले में गंडक नदी से तीन शव बरामद किए गए। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि ये शव बाढ़ से प्रभावित नेपाल से बहकर यहां पहुंचे थे।
----------------
भारत का सहयोग
राहत सामग्री लेकर दो विमान और गए
भारत ने आपदा के बाद मदद के तौर पर राहत सामग्री लेकर दो विमान नेपाल भेजे हैं। प्रभावित इलाकों में कम्युनिकेशन लाइनें पूरी तरह ठप हो गई हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय राजनयिक अधिकारी नेपाल में फंसे लोगों के संपर्क में हैं और प्रभावित नागरिकों का पता लगाने और उन्हें निकालने की कोशिशें जारी हैं।
----------------
एक महिला की किस्मत
वीजा न मिलने से महिला आपदा से बचीं
पश्चिम बंगाल की एक महिला को कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए वीजा नहीं मिला। इससे वह नेपाल में आई अचानक बाढ़ से बच गईं। तापती सिंघा (61) को यात्रा समूह में शामिल होने की इजाजत नहीं मिली, जिसके बाद वह लद्दाख घूमने चली गईं। उन्होंने बताया कि वह अपनी यात्रा जल्दी खत्म करके कोलकाता लौट रही हैं।
-----------------
फंसे हुए लोग
सबसे ज्यादा केरल के लोग फंसे
- केरल के 53 लोग लापता
- तमिलनाडु-पुडुचेरी के 37
- कर्नाटक के 13 लोग
- महाराष्ट्र के 80 पर्यटक फंसे
- आंध्र प्रदेश के आठ तीर्थयात्री लापता बताए जा रहे हैं
- रांची के कोकर हैदरअली रोड निवासी राम प्रसाद लापता हैं
- गुजरात के 11 लोग लापता
- बंगाल के 32 लोगों से संपर्क नहीं
- उत्तराखंड की मीना गुप्ता लापता हैं


