संयुक्त राष्ट्र महासभा के हाई-लेवल वीक में शामिल हुए डॉ. चिन्मय पंड्या
हरिद्वार। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. चिन्मय पंड्या ने न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा के हाई-लेवल वीक में आमंत्रित अतिथि क

हरिद्वार, संवाददाता। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. चिन्मय पंड्या ने न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा के हाई-लेवल वीक में आमंत्रित अतिथि के रूप में सहभागिता की। वैश्विक आयोजन में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों, शासनाध्यक्षों और उच्चस्तरीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बीच उन्होंने शांति, मानवता, सह-अस्तित्व और आध्यात्मिक चेतना जैसे विषयों पर विभिन्न देशों के बुद्धिजीवियों और अन्य लोगों से संवाद किया। शांतिकुंज की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. पंड्या ने कहा कि दुनिया वर्तमान में अनेक चुनौतियों से गुजर रही है। इनके समाधान के लिए तकनीकी और आर्थिक विकास के साथ मानवीय संवेदना, नैतिक मूल्यों और आपसी विश्वास को मजबूत करना भी जरूरी है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की उस जीवनदृष्टि को साझा किया, जिसमें पूरी मानवता को एक परिवार माना गया है और शांति एवं सद्भाव को जीवन का आधार बताया गया है。
संयुक्त राष्ट्र महासभा का हाई-लेवल वीक
संयुक्त राष्ट्र महासभा का हाई-लेवल वीक वैश्विक चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर दुनिया के प्रमुख नेताओं और प्रतिनिधियों के विचार-विमर्श का मंच है। इस दौरान डॉ. पंड्या ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ मानवता के साझा सरोकारों और विश्वशांति के लिए आध्यात्मिक चेतना की भूमिका पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
डॉ. पंड्या की पूर्व सहभागिता
जन्मशताब्दी वर्ष के बीच डॉ. पंड्या की यह सहभागिता युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के मानव-एकता, विश्वबंधुत्व, सद्भाव और वसुधैव कुटुम्बकम के विचारों को वैश्विक संवाद से जोड़ने का अवसर बनी। इससे पहले भी डॉ. पंड्या लंदन स्थित हाउस ऑफ लॉर्ड्स, अल-खोई फाउंडेशन और कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन के कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा यूनेस्को की अंतर-सरकारी बैठक, वियना स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, जिनेवा में एआई फॉर गुड ग्लोबल समिट और जिनेवा सेंटर फॉर सिक्योरिटी पॉलिसी के कार्यक्रमों में भी उन्होंने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिए हैं।
00


