Hindi Newsविदेश न्यूज़Deadly fungal infection candida auris spreading rapidly in us proves to be a silent killer - International news in Hindi
महामारी का संकट? यहां तेजी से फैल रहा जानलेवा फंगल इन्फेक्शन, साबित होता है साइलेंट किलर

महामारी का संकट? यहां तेजी से फैल रहा जानलेवा फंगल इन्फेक्शन, साबित होता है साइलेंट किलर

संक्षेप: अमेरिका में कैंडिडा ऑरिस नाम के फंगल इन्फेक्शन के कई मामले सामने आए हैं। यह इन्फेक्शन साइलेंट किलर का काम करताहै। कई बार बिना गंभीर रूप से बीमार किए यह संक्रमण फैलता रहता है।

Sun, 4 Feb 2024 03:15 PMAnkit Ojha एजेंसियां, वॉशिंगटन
share Share
Follow Us on

अमेरिका में एक जानलेवा फंगल इन्फेक्शन कैंडिडा ऑरिस तेजी से फैल रहा है। इस महीने वॉशिंगटन में कम से कम चार लोग इस फंगस से संक्रमित पाए गए। यह एक दुर्लभ इन्फेक्शन होते हुए भी खतरनाक माना जाता है क्योंकि डॉक्टरों का कहना है कि इसकी मृत्यु दर काफी ज्यादा होती है। वहीं इस फंगल इन्फेक्शन पर दवाओं का असर बहुत कम होता है। यह इन्फेक्शन अस्पतालों में आसानी सेफैल जाता है और कई बार लोगों को पता नहीं चलता। इस फंगल इन्फेक्शन से ग्रसित होने के बाद मरीज में तुरंत लक्षण नहीं दिखाई देते। वह तुरंत गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ता है। ऐसे में अन्य लोगों में भी संक्रमण फैलने के चांस ज्यादा होते हैं।

एनबीसी न्यूज के मुताबिक सबसे पहले इस फंगल इन्फेक्शन का मामला 10 जनवरी को सामने आया था। इशके बाद सिएटल और किंग काउंट में तीन और मामले सामने आए हैं। यह इन्फेक्शन मरीज की इम्यून पावर खत् कर देता है। वहीं कई एंटीफंगल दवाएं इसपर काम नहीं करती। ऐसे में मरीज पर औऱ भी बीमारियां धावा बोल देती हैं। कई बार मरीज की जान चली जाती है। 

डॉक्टरों के मुताबिक यह पैथोजन फीडिंग ट्यूब, ब्रीदिंग ट्यूब या फिर कैटहीटर इस्तेमाल करने वाले मरीजों  को आसानी से संक्रमित कर देता है। सीडीसी के मुताबिक यह खून से लेकर त्वचा तक को संक्रमित कर सकता है। इससे बड़े बड़े घाव हो सकते हैं। कई बार यह इंसान की त्वचा या अन्य अंग पर आता है लेकिन व्यक्ति जल्दी बीमार नहीं दिखाई देता है। ऐसे में यह फैलने लगता है और संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को भी बीमार कर देता है। 

संक्रमति व्यक्ति को अलग कमरे में रखना चाहिए। इसके अलावा उसके संपर्क में आते समय दस्तानों को प्रयोग करना चाहिए। वहां से निकलते वक्त हैंड सैनटाइजर का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा बच्चों और ज्यादा लोगों को मरीज के संपर्क में नहीं रहना चाहिए। यह इन्फेक्शन सबसे पहले 15 साल पहले जापान में मिला था। 2022 में इससे 2377 लोग, 2016 में 53 लोग संक्रमति हुए थे। 40 देशों में इसके मामले पाए गए हैं। 

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।