ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशसमंदर के पास मृत मिली व्हेल मछली, पेट से निकली चौंकाने वाली चीजें

समंदर के पास मृत मिली व्हेल मछली, पेट से निकली चौंकाने वाली चीजें

फिलीपींस तट पर बह के आई मृत व्हेल मछली के पेट से 40 किलोग्राम वजन के प्लास्टिक बैग बरामद किए गए हैं। इसकी मौत की वजह 'गैस्ट्रिक शॉक' बताई गई है। मीडिया की सोमवार की रिपोर्ट से यह जानकारी...

समंदर के पास मृत मिली व्हेल मछली, पेट से निकली चौंकाने वाली चीजें
एजेंसी,मनीलाTue, 19 Mar 2019 04:34 PM
ऐप पर पढ़ें

फिलीपींस तट पर बह के आई मृत व्हेल मछली के पेट से 40 किलोग्राम वजन के प्लास्टिक बैग बरामद किए गए हैं। इसकी मौत की वजह 'गैस्ट्रिक शॉक' बताई गई है। मीडिया की सोमवार की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, समुद्री जीवविज्ञानी और दावाओ शहर के डी बोन कलेक्टर संग्रहालय के कार्यकतार्  युवा व्हेल मछली की मौत की इस क्रूर वजह पर स्तब्ध रह गए जो शनिवार को बह कर किनारे आ गई थी।

आईएएनएस की खबर के मुताबिक, अपने फेसबुक पेज पर सोमवार को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि संग्रहालय के अधिकारियों ने शव परीक्षण के दौरान व्हेल के पेट से '40 किलो के प्लास्टिक बैग बरामद किए, जिसमें चावल की 16 बोरियां, केला रोपण शैली के बैग और कई शापिंग बैग शामिल थे।'

बयान के अनुसार, “यह बहुत घृणास्पद है...सरकार को उनके खिलाफ अवश्य कार्रवाई करनी चाहिए जो जलमार्गों और समुद्र को कूड़ेदान समझते हैं।”

दक्षिण पूर्व एशिया में एकल प्रयोग प्लास्टिक का प्रयोग बहुत ज्यादा होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें