खेल : डेविस कप : दक्षिण कोरिया में दूसरे दौर का क्वालीफायर खेलेगा भारत
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
डेविस कप : दक्षिण कोरिया में दूसरे दौर का क्वालीफायर खेलेगा भारत नई दिल्ली।

डेविस कप : दक्षिण कोरिया में दूसरे दौर का क्वालीफायर खेलेगा भारत नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया 18 और 19 सितंबर को भारत के खिलाफ डेविस कप दूसरे दौर के क्वालीफायर की मेजबानी करेगा। भारत डेविस कप रैंकिंग में 19वें और कोरिया 16वें स्थान पर है। कोरिया का भारत के खिलाफ जीत हार का रिकॉर्ड 6-5 का है। भारतीय टीम का चयन 10 अगस्त को किया जाएगा। दूसरे दौर में विजयी रहने वाली टीम नवंबर में होने वाले अंतिम आठ मुकाबले में जगह बनाएगी। कोरिया 2022 और 2023 में 16 टीमों के डेविस कप फाइनल में पहुंच चुका है। भारत-कोरिया के बीच पिछला मुकाबला एक दशक पहले हुआ था जब भारत ने चंडीगढ़ में एशिया-ओसेनिया ग्रुप एक के मुकाबले में 4-1 से जीत दर्ज की थी।


