ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशCyclone Idai: जिम्बाब्वे में चक्रवात में कम से कम 150 लोगों की मौत

Cyclone Idai: जिम्बाब्वे में चक्रवात में कम से कम 150 लोगों की मौत

पूर्वी जिम्बाब्वे में शुक्रवार को आए चक्रवात ‘इडाई’ में कम से कम 150 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग लापता हैं। जिम्बाब्वे सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी है। 15 लाख से ज्यादा लोग...

Cyclone Idai: जिम्बाब्वे में चक्रवात में कम से कम 150 लोगों की मौत
एजेंसी,हरारे।Sun, 17 Mar 2019 01:33 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी जिम्बाब्वे में शुक्रवार को आए चक्रवात ‘इडाई’ में कम से कम 150 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग लापता हैं। जिम्बाब्वे सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी है। 15 लाख से ज्यादा लोग इस चक्रवात से प्रभावित हुए हैं।  

जिम्बाब्वे के सूचना मंत्रालय ने ट्वीट किया कि अधिकतर मौत चिमनीमानी पूर्व में हुईं। जिम्बाब्वे के नागरिक सुरक्षा विभाग ने कहा है, अब तक 100  से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर मिली है। तूफान के दौरान मोजाम्बिक सीमा से लगे मनिकालैंड प्रांत में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए तथा कई पुल बह गए। अबू धाबी की यात्रा पर गए राष्ट्रपति इमर्सन म्नांगगवा ने प्रभावित क्षेत्रों में आपदा की स्थिति घोषित कर दी है।

मोजांबिक में चक्रवात से 19 लोगों की मौत

जिम्बाब्वे का पड़ोसी देश मध्य मोजांबिक में शुक्रवार को आए उष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘इदाई’ के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और बीरा शहर का संपर्क देश के बाकी हिस्से से टूट गया।

रेडियो मोजांबिक के अनुसार, अधिकतर मौतें सोफाला प्रांत के बीरा शहर में हुई हैं। जबकि 70 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए हैं। चक्रवात के कारण बीरा में बिजली गुल हो गई है। हवाईअड्डा भी बंद हो गया और सड़कों पर बाढ़ का पानी भर गया। 

अंतरिक्ष में सौर ऊर्जा स्टेशन बनाएगा चीन

New Zealand Shooting: बेरहम ने 74 पन्नों में खींचा खौफनाक मंजर

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें