अपडेट:::साइबर सुरक्षा में चूक से फ्रांस के 700 सुपरमार्केट पर साइबर हमला

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नोट : खबर अपडेट और छोटी की गई है। -50 डिग्री तक कर दिया

अपडेट:::साइबर सुरक्षा में चूक से फ्रांस के 700 सुपरमार्केट पर साइबर हमला

नोट : खबर अपडेट और छोटी की गई है। -50 डिग्री तक कर दिया हैकरों ने फ्रिजों का तापमान

-रेफ्रिजरेशन सिस्टम को डीफ्रॉस्टिंग मोड में डाल दिया

-कई सौ स्टोरों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं

-डीफ्रॉस्टिंग से ताजा और फ्रोजन खाना खराब हो गया

फ्रांस के सुपरमार्केट की रेफ्रिजरेशन प्रणालियों पर हमला

पेरिस, एजेंसी। पुराने सॉफ्टवेयर और सुरक्षा अपडेट की कमी के कारण फ्रांस में सैकड़ों सुपरमार्केट की रेफ्रिजरेशन प्रणालियां साइबर हमले का शिकार हुईं। फ्रांस के वित्त मंत्री ने मंगलवार को बताया कि करीब 700 सुपरमार्केट प्रभावित हुए है।

पेरिस अभियोजक कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि उसने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को हैकरों ने फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट की रेफ्रिजरेशन इकाइयों पर नियंत्रण कर लिया और फ्रिजों का तापमान बढ़ाकर 50 डिग्री सेल्सियस तक कर दिया। इससे कुछ स्टोरों में आग लगने की घटनाएं हुईं। हैकरों ने कई स्टोरों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम को डीफ्रॉस्टिंग मोड में डाल दिया, जिससे ताजे और फ्रोजन खाद्य पदार्थ खराब हो गए।

प्रभावित रेफ्रिजरेटरों में डेनमार्क की कंपनी डैनफॉस का सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया जा रहा था। डैनफॉस ने बताया कि प्रभावित कई उपकरणों की निर्धारित उपयोग अवधि समाप्त हो चुकी थी और उन्हें अब सॉफ्टवेयर या सुरक्षा संबंधी अपडेट नहीं मिलते थे, जबकि कुछ में फर्मवेयर के पुराने संस्करण इस्तेमाल किए जा रहे थे। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह हमला सुरक्षा अपडेट लागू नहीं करने और उपकरणों के इंटरफेस को इंटरनेट के लिए सुलभ रखने जैसी बुनियादी चूकों के कारण संभव हुआ।

हमले की जांच और जिम्मेदारी को लेकर सवाल

-----------------

हमले की जिम्मेदारी नहीं लेने से हैरानी

जांचकर्ता हैकरों की पहचान करने में जुटे हैं। अब तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जांच से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, हैकरों की ओर से हमले की जिम्मेदारी नहीं लेने और फिरौती की मांग नहीं किए जाने से जांचकर्ता हैरान हैं। आमतौर पर ऐसे समूह अपने हमलों से जल्द आर्थिक लाभ उठाने या राजनीतिक उद्देश्यों को साधने के लिए उनकी जिम्मेदारी लेते हैं।

------------------

प्रधानमंत्री ने जांच के आदेश दिए

प्रधानमंत्री ने जांच के आदेश दिए

फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू ने नेशनल साइबरसिक्योरिटी एजेंसी एएनएसएसआई को जांच के आदेश दिए हैं। पेरिस अभियोजक कार्यालय ने कहा कि बड़े पैमाने पर हुए इस हमले का असर फ्रांस के कई बड़े खाद्य खुदरा विक्रेताओं के जुड़े हुए रेफ्रिजरेटरों पर पड़ रहा है।

-------------------

स्मार्ट उपकरणों को सुरक्षित रखने के तरीके

कुछ सवालों के जवाब :

-क्या हैकर आपके फ्रिज में भी सेंध लगा सकते हैं?

हां, यदि कोई उपकरण सीधे या किसी ऐप, क्लाउड सेवा अथवा घरेलू नेटवर्क के माध्यम से इंटरनेट से जुड़ा है, तो उसके हैक होने की आशंका रहती है। वर्ष 2015 में लास वेगास में आयोजित एक हैकिंग सम्मेलन में शोधकर्ताओं ने प्रदर्शित किया था कि सैमसंग के स्मार्ट रेफ्रिजरेटर में सेंध लगाई जा सकती है।

-घर के किन उपकरणों को हैक किया जा सकता है?

इंटरनेट से जुड़े और दूर से नियंत्रित किए जा सकने वाले उपकरण आमतौर पर हैकरों के निशाने पर होते हैं। इनमें सुरक्षा कैमरे, वीडियो डोरबेल, अलार्म सिस्टम, स्मार्ट लॉक, थर्मोस्टेट और केंद्रीय हीटिंग सिस्टम शामिल हैं। फ्रिज, ओवन और वाशिंग मशीन जैसे स्मार्ट घरेलू उपकरण भी हैक किए जा सकते हैं, यदि वे इंटरनेट से जुड़े हों।

-हैकर वास्तव में क्या कर सकते हैं?

किसी उपकरण में सेंध लगाने के बाद हैकर आमतौर पर दो काम कर सकते हैं। पहला जानकारी जुटाना और दूसरा उपकरण पर नियंत्रण हासिल करना। सुरक्षा कैमरे के जरिए घर के अंदर की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है, माइक्रोफोन वाले उपकरण से आवाजें सुनी जा सकती हैं और हैक किए गए राउटर के माध्यम से नेटवर्क पर भेजी जाने वाली जानकारी तक पहुंच बनाई जा सकती है। किसी उपकरण पर नियंत्रण हासिल करने के बाद हमलावर उसे चालू या बंद करने के साथ ही उसकी सेटिंग भी बदल सकते हैं।

-अपने उपकरणों को सुरक्षित कैसे रखें?

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डिफॉल्ट पासवर्ड बदलने, जहां संभव हो, दो-स्तरीय प्रमाणीकरण (टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन) चालू करने और नियमित रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह देते हैं। उपभोक्ताओं को ऐसे उपकरणों को बदलने पर भी विचार करना चाहिए, जिनके लिए अब सुरक्षा अपडेट जारी नहीं किए जाते। अधिकांश उपकरणों को स्थानीय नेटवर्क तक ही सीमित रखना चाहिए और उन्हें इंटरनेट से तभी जोड़ना चाहिए, जब इसकी वास्तव में जरूरत हो।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦फ्रांस में कितने सुपरमार्केट साइबर हमले से प्रभावित हुए?−
फ्रांस के वित्त मंत्री के अनुसार, करीब 700 सुपरमार्केट प्रभावित हुए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़अपडेट:::साइबर सुरक्षा में चूक से फ्रांस के 700 सुपरमार्केट पर साइबर हमला