ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशश्रीलंका: मस्जिद और मुस्लिमों की दुकानों पर हमला, एहतियातन लगाया गया कर्फ्यू

श्रीलंका: मस्जिद और मुस्लिमों की दुकानों पर हमला, एहतियातन लगाया गया कर्फ्यू

श्रीलंका पुलिस ने रविवार को देश के पश्चिमी तटीय शहर चिलॉ में भीड़ द्वारा एक मस्जिद और मुस्लिमों की कुछ दुकानों पर हमला किए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।...

श्रीलंका: मस्जिद और मुस्लिमों की दुकानों पर हमला, एहतियातन लगाया गया कर्फ्यू
एजेंसी,कोलंबोSun, 12 May 2019 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीलंका पुलिस ने रविवार को देश के पश्चिमी तटीय शहर चिलॉ में भीड़ द्वारा एक मस्जिद और मुस्लिमों की कुछ दुकानों पर हमला किए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एहतियात के तौर पर यह कर्फ्यू सोमवार सुबह छह बजे तक लगा रहेगा। उन्होंने बताया कि स्थिति पर नियंत्रण के लिए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

कैथोलिक बहुल इस क्षेत्र में शनिवार से कैथोलिक और मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव में वृद्धि हुई। इसे ईस्टर संडे के मौके पर गिरिजाघरों और होटलों पर हुए हमलों में 250 लोगों की मौत का परिणाम माना जा रहा है। यहां के निवासियों ने बताया कि दोनों समुदायों के बीच यहां शनिवार से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

इस महीने की शुरुआत में नेगोम्बो में मुस्लिम और ईसाइयों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हो गये। यहीं पर सेंट सेबेस्टियन चर्च भी है जिस पर ईस्टर के दिन हमला हुई था। इस झड़प के बाद कार्डिनल मैल्कम रंजीत ने ईसाइयों और अन्य समुदाय से शांति बनाए रखने की अपील की।

श्रीलंका ईस्टर हमलों के बाद पहली बार चर्च में संडे मास, मारे गए थे 250 से अधिक लोग

वहीं दूसरी ओर श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार धमाकों के बाद रविवार को तीन हफ्ते बाद कड़ी सुरक्षा के बीच कैथलिक गिरजाघरों में पहली बार सामूहिक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। ईस्टर पर गिरजाघरों और होटलों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में 250 से अधिक लोग मारे गए थे। आत्मघाती हमलों के बाद सभी गिरजाघरों में नियमित प्रार्थना सभाएं रद्द कर दी गई थीं। इन हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी।

हालांकि कोलंबो कार्डिनल के आर्कबिशप रंजीत ने पिछले दो हफ्तों में रविवार को निजी प्रार्थना सभाएं की थीं जिन्हें राष्ट्रीय टीवी चैनल पर प्रसारित किया गया। कार्डिनल रंजीत ने बृहस्पतिवार (9 मई) को घोषणा की कि रविवार को उनके डायोसिस से प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। निवासियों ने कहा कि हमले के बाद से आज सुबह (रविवार) ही गिरजाघरों ने रविवार की सामान्य प्रार्थना सभाएं शुरू की हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें