हवाई अड्डे पर ड्राइवर से हाथ मिलाने लौटे अबूधाबी के शासक

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ब्रिक्स सम्मेलन से लौटते हुए अबूधाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद ने हवाई अड्डे पर अपने चालक से हाथ मिलाकर धन्यवाद कहा। यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनके विनम्र व्यवहार की हर जगह प्रशंसा की जा रही है।

हवाई अड्डे पर ड्राइवर से हाथ मिलाने लौटे अबूधाबी के शासक

नई दिल्ली, एजेंसी। ब्रिक्स सम्मेलन से लौट रहे अबूधाबी के शासक क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने रविवार को कुछ ऐसा किया, जिसने देखने वालों का दिल जीत लिया। क्राउन प्रिंस ब्रिक्स सम्मेलन में यूएई के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने भारत आए थे। रविवार शाम वह नई दिल्ली से अबूधाबी के लिए रवाना हुए। इस दौरान वह कार से हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर विदाई दी। इसके बाद क्राउन प्रिंस हवाई जहाज की ओर बढ़ते हुए अचानक रुके और मुड़कर वापस कार की ओर जाने लगे।क्राउन प्रिंस कार की ड्राइविंग सीट की ओर पहुंचे और उन्हें हवाई अड्डे तक लाने वाले चालक से हाथ मिलाकर उसका आभार जताया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हर कोई क्राउन प्रिंस के व्यवहार की तारीफ कर रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़हवाई अड्डे पर ड्राइवर से हाथ मिलाने लौटे अबूधाबी के शासक