खेल : हालैंड या एमबापे..कौन पहले तोड़ेगा धाकड़ रोनाल्डो का रिकॉर्ड

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

क्रिस्टियानो रोनाल्डो यूएफा चैंपियंस लीग में 140 गोल के साथ सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। किलियन एमबापे के 71 और इर्लिंग हालैंड के 59 गोल हैं। दोनों स्ट्राइकरों के पास रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी मुकाबले बाकी हैं। कहानी में तीनों के आंकड़ों और चैंपियंस लीग के शीर्ष गोल स्कोररों की सूची दी गई है।

खेल : हालैंड या एमबापे..कौन पहले तोड़ेगा धाकड़ रोनाल्डो का रिकॉर्ड

दिलचस्प : दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो के नाम यूएफा चैंपियंस लीग के इतिहास में दर्ज हैं सर्वाधिक 140 गोल हालैंड या एमबापे..कौन पहले तोड़ेगा धाकड़ रोनाल्डो का रिकॉर्ड

यूएफा चैंपियंस लीग में तीनों स्ट्राइकरों का सफर

नाम उम्र मैच गोल गोल प्रति मैच

रोनाल्डो 41 183 140 0.77

एमबापे 27 99 71 0.72

हालैंड 26 59 59 1.00

रोनाल्डो के रिकॉर्ड को चुनौती

नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। लियोनेल मेसी या क्रिस्टियानो रोनाल्डो...दोनों में सर्वकालिक महान खिलाड़ी कौन है, इस पर बेशक दुनिया भर में बहस होती रहती है, लेकिन क्रिस्टियानो रोनाल्डो खुद को सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताने में संकोच नहीं करते। वैसे यूएफा चैंपियंस लीग के इतिहास में उनका शीर्ष गोल स्कोरर होना इस बहस को और पुख्ता भी करता है।

मेसी से ज्यादा गोल : पुर्तगाली खिलाड़ी ने 2003 से 2022 तक यूरोप की इस प्रमुख क्लब प्रतियोगिता में 140 गोल किए, जो लियोनेल मेसी से भी अधिक थे। लेकिन पिछले महीने रियाल मैड्रिड के फ्रांसिसी खिलाड़ी किलियन एमबापे ने इस प्रतियोगिता में अपना 71वां गोल किया और ‘सीआर 7’ के रिकॉर्ड तक पहुंचने के आधे से अधिक गोल कर लिए। इतना ही नहीं, मैनचेस्टर सिटी के लिए खेल रहे नॉर्वे के 26 वर्षीय इर्लिंग हालैंड फिलहाल 27 साल के एमबापे से सिर्फ 12 गोल पीछे हैं।

ऐसी स्थिति में दोनों खिलाड़ियों के पास अभी भी चैंपियंस लीग फुटबॉल के काफी मुकाबले बाकी हैं। अब फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों में से कौन सा स्ट्राइकर पहले और कितनी जल्दी रोनाल्डो का रिकॉर्ड धराशायी करता है। बुधवार देर रात मैड्रिड का सामना रोमा से और मैनचेस्टर सिटी का पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) से होगा।

चैंपियंस लीग का सफर और शीर्ष गोल स्कोरर

यह टूर्नामेंट 1955-56 सीजन में यूरोपीय कप के रूप में शुरू हुआ था। लेकिन 1992-93 में इसका नाम बदलकर चैंपियंस लीग कर दिया गया।

चैंपियंस लीग इतिहास के पांच शीर्ष गोल स्कोरर

नं. नाम पदार्पण आखिरी मैच गोल

1. रोनाल्डो 2003 2022 140

2. मेसी 2004 2023 129

3. लेवांडोवस्की 2011 2026 109

4. बेंजेमा 2005 2023 90

5. रॉल 1995 2011 71

6. एमबापे 2016 - 71

7. हालैंड 2019 - 59

8. मुलर 2009 2025 57

9. केन 2016 - 57

10. नेस्तलरॉय 1998 2009 56

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦यूएफा चैंपियंस लीग में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड किसके नाम है?−
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम 140 गोल का रिकॉर्ड है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़खेल : हालैंड या एमबापे..कौन पहले तोड़ेगा धाकड़ रोनाल्डो का रिकॉर्ड