ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशदुनियाभर में कोरोना के कुल मामले चार करोड़ के पार, अब तक 11 लाख से अधिक मौतें

दुनियाभर में कोरोना के कुल मामले चार करोड़ के पार, अब तक 11 लाख से अधिक मौतें

दुनियाभर में संक्रामक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। वैश्विक स्तर पर इससे संक्रमितों की कुल संख्या चार करोड़ के पार पहुंच गई है। वहीं, महामारी से मरने वालों संख्या भी बढ़कर 11.14 लाख से अधिक हो...

दुनियाभर में कोरोना के कुल मामले चार करोड़ के पार, अब तक 11 लाख से अधिक मौतें
लाइव हिन्दुस्तान,लंदनMon, 19 Oct 2020 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनियाभर में संक्रामक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। वैश्विक स्तर पर इससे संक्रमितों की कुल संख्या चार करोड़ के पार पहुंच गई है। वहीं, महामारी से मरने वालों संख्या भी बढ़कर 11.14 लाख से अधिक हो गई है। हालांकि, करीब 2.76 करोड़ लोग अब स्वस्थ हो चुके हैं। अमेरिका, ब्राजील और भारत ने अब तक सबसे अधिक मामलों की जानकारी दी है। हालांकि, हाल के हफ्तों में संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि यूरोप के कारण हुई है। यूरोप में संक्रमितों की संख्या में उछाल आया है। यूरोप में अब अब तक इस महामारी से 2,40,000 से अधिक लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। 

पिछले हफ्ते, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा था कि यूरोप में करीब सात लाख मामलों की साप्ताहिक रिपोर्ट थी और यह क्षेत्र विश्व स्तर पर लगभग एक तिहाई मामलों के लिए जिम्मेदार था। यूरोप में आए नए मामलों में से करीब आधे मामले ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और स्पेन से हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, संक्रमितों और मृतकों की कुल संख्या और अधिक हो सकती है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। इसके अलावा कई देशों ने वास्तविक संख्या नहीं बताई है। 

अमेरिका-ब्राजील में राहत नहीं 
इस वैश्विक महामारी से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में संक्रमण से अब तक 2.19 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 81.54 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि, ब्राजील में कोरोना की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 52.24 लाख लाख से अधिक हो गई है और करीब 1.53 लाख से अधिक लोगों मौत हो चुकी है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका में 7.03 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18,471 लोगों की मृत्यु हुई है। 

यूरोपीय देशों में भी प्रकोप जारी 
जबकि यूरोपीय देश ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 7.25 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 43,736 लोगों की मौत हुई है। वहीं, रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 13.90 लाख से अधिक हो गई है, इनमें से 24,039 मरीज जान गंवा चुके हैं। इटली में 4.14 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 36,543 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में अब तक 3.68 लाख से अधिक लोग वायरस की चपेट में आए हैं तथा 9,798 लोगों की मौत हुई है। स्पेन में कोरोना की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 9.82 लाख से अधिक हो गई है और करीब 33 हजार से अधिक लोगों मौत हो चुकी है। वहीं, फ्रांस में 8.97 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 33,447 लोगों की मौत हो चुकी है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें