ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशकोरोना से दुनियाभर में हाहाकार, 55 लाख के पास मरीज, करीब साढ़े तीन लाख मौतें

कोरोना से दुनियाभर में हाहाकार, 55 लाख के पास मरीज, करीब साढ़े तीन लाख मौतें

कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 54 लाख के पार पहुंच चुका है। वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 45 हजार से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स...

कोरोना से दुनियाभर में हाहाकार, 55 लाख के पास मरीज, करीब साढ़े तीन लाख मौतें
वॉशिंगटन, आईएएनएसMon, 25 May 2020 01:05 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 54 लाख के पार पहुंच चुका है। वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 45 हजार से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है।  जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, 'दुनियाभर में सोमवार सुबह तक कुल 54 लाख 06 हजार 537 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालों की संख्या 3 लाख 45 हजार 036 रही।' 

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 97 हजार 711 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 16 लाख 43 हजार 098 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, कोविड-19 संक्रमण के 3 लाख 63 हजार 211 मामलों के साथ ब्राजील इसके बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 3 लाख 44 हजार 481 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

वहीं,दो लाख 6० हजार 916 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 35 हजार 772 मामलों के साथ स्पेन,  2 लाख 29 हजार 858 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 82 हजार 7०9 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 8० हजार 328 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 56 हजार 827 मामलों के साथ तुर्की, 1 लाख 56 हजार 827 मामलों के साथ भारत, 1 लाख 35 हजार 701 मामलों के साथ ईरान और 1 लाख 19 हजार 959 मामलों सहित पेरू महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो कुल 36 हजार 875 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है। यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है। महामारी के चलते हुई दस हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 32 हजार 785 मौतों के साथ इटली, 28 हजार 752 मौतों के साथ स्पेन, 28 हजार 37० मौतों के साथ फ्रांस और 22 हजार 666 मौतों के साथ ब्राजील शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें